Chhattisgarh: नक्सलियों ने मुख्य बाजार में लगाए बैनर, इलाके में फैली दहशत
Edited By Yashodhan Sharma

नक्सल
Edited By Yashodhan Sharma

नक्सल
भानुप्रतापपुर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के धुर नक्सल क्षेत्र कोयलीबेड़ा में मुख्य बाजार में नक्सलियों ने बैनर लगाकर मानवाधिकार कार्यकर्ता के खिलाफ कार्रवाई का विरोध किया है। इसके साथ ही सुरक्षा बलों द्वारा किए जा रहे अत्याचार का विरोध करने की आम जनता से अपील की है।
नक्सलियों के मुख्य बाजार में बैनर लगाए जाने से कोयली बेड़ा के निवासियों में दहशत व्याप्त हो गई है। सूचना पर कोयलीबेड़ा थाना पुलिस ने सभी बैनरों को जब्त करने के साथ बैनर लगाने वालों की पतासाजी शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी चाणक्य नाग ने बताया कि बैनर नक्सलियों ने लगाए हैं या किसी शरारती तत्व की करतूत है, इस संबंध में जांच जारी है। हालांकि, सभी बैनरों को जब्त कर लिया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: