भिलाई: छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले में एक रसूखदार की सरकारी गाड़ी से पाटन में दर्दनाक हादसा हो गया। वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार दो युवकों को ठोकर मार दी। घटना में एक की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है।
शिकायत पर पुलिस ने चालक के खिलाफ धारा 279,337,304 ए के तहत जुर्म दर्ज किया है। पाटन पुलिस ने बताया कि ग्राम लोहरसी व तर्रा के मध्य बुधवार को शाम को रसूखदार के फार्च्यूनर वाहन (सीजी 02 एजी 0011) के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ग्राम लोहरसी निवासी प्रकाश कुमार चंद्राकर 30 वर्ष को चपेट में लिया।
इस भयानक दुर्घटना में प्रकाश की मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक को भी चोट आई है। फार्च्यूनर वाहन चालक बाइक सवार को ठोकर मार कर फरार हो गया था। लेकिन स्थानीय लोगों द्वारा पाटन थाने का घेराव करने के बाद पुलिस ने हरकत में आते हुए कार को जप्त कर चालक को पकड़ लिया है।
घटना इतनी खतरनाक थी कि बाइक सवार को कार चालक 30 मीटर तक घसीटते हुए लेकर गया। लोगों ने करीब पाटन थाने को डेढ़ घंटे तक घेर कर रखा था। मृतक जामगांव स्थित एचपी गैस एजेंसी में मैनेजर पद पर कार्यरत था जिसका एक 4 साल का बेटा भी है।
खबर लगने पर एसडीओपी पाटन देवांश सिंह राठौर, टीआई समेत पुलिस बल पहुंच गई थी। लोगों को काफी समझाइश दी गई। लेकिन सभी चालक की गिरफ्तारी की मांग कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी कर रहे थे।
संबंधित खबरें
दिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
3 hrs agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
4 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
7 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
8 hrs agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
9 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
9 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
10 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
11 hrs agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
12 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines