हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Chhattisgarh: नहीं थम रहा हाथियों का आतंक, कभी किसानों की फसल तो कभी वाहनों को पहुंचती है क्षति

विज्ञापन
हाथियों का आतंक

बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हाथियों के उत्पात मचाने की घटना देखने और सुनने को मिलती रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर हाथी बीच सड़क पर लोगों का रास्ता रोक खड़ा हो गया, जिसके बाद डर के मारे लोग अपनी गाड़ी को छोड़ दूर खड़े हो गए। इसके बाद सड़क में खड़ी गाड़ी को हाथी ने धक्का मारकर गिरा दिया।

बता दें कि, जिले में आए दिन हाथियों आतंक देखने को मिल रहा है। कभी किसानों की फसलों को पहुंचाते हैं तो कभी सड़कों पर लोगों के लिए मुसीबत बनकर घूमते हुए नजर आ जाते हैं। एक ऐसी ही घटना बालोद जिले के गुरुर परिक्षेत्र से सामने आई है, जहां हाथी रोड क्रॉस करने के दौरान एक बाइक को ठोकर मार कर नीचे गिरा देता है और लोग उसका वीडियो बनाते रहते हैं।

लापरवाही पड़ सकती है भारी

विज्ञापन

हाथी का वीडियो बनाना लोगों के लिए खतरे से खाली नहीं है। बावजूद इसके लोग हाथी के सामने आकर वीडियो बनाते हैं। वहीं बालोद वन अमला लगातार लोगों को सतर्क रहने की अपील करते नजर आता है। जिस जगह हाथी मौजूद होता है उस गांव के आसपास के गांव में मुनादी करा लोगों को हाथी से दूर रहने की अपील करता है। उसके बाद भी लोग लापरवाही बरतते नजर आ रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola