Chhattisgarh Election 2023: इस साल के अंत में छत्तीसगढ़ में विभानसभा के चुनाव होने वाले हैं। चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी रणनीति बना रही हैं। राज्य की सत्ताधारी पार्टी भी लगातार चुनाव को लेकर बैठकें कर रही हैं, इस बीच रायपुर विधानसभा की चार सीटों के लिए कांग्रेस से 92 दावेदारों ने आवेदन दिया है।
सबसे ज्यादा रायपुर दक्षिण विधानसभा के सीट की टिकट के लिये मारामारी है। दूसरे नंबर पर रायपुर उत्तर की सीट है जहां से टिकट के लिए कांग्रेस के नेताओं में होड़ लगी है। रायपुर पश्चिम और रायपुर ग्रामीण की सीट पर टिकट को लकर ऐसी ही लूट मची हुई है। टिकट के लिए आवेदन जमा करवाने वालों की लिस्ट में विधायक, पूर्व विधायक से लेकर महापौर, निगम के सदस्य और युवा नेता शामिल हैं।
आधार से लिंक होते ही खुल गया फर्जी वोटरकार्ड का खेल, चुनाव आयोग ने कहा- और केस आाएंगे सामने
किस सीट पर कितनी दावेदारी
जानकारी के अनुसार, सबसे ज्यादा आवेदन रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट के लिए आए हैं। जहां से कांग्रेस के कुल 36 नेताओं ने टिकट के लिए आवेदन दिया है। इस सीट से टिकट के लिए आवेदन जमा करवाने वालों की लिस्ट में पूर्व प्रत्याशी कन्हैया अग्रवाल से लेकर महापौर एजाज ढेबर, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, विकास तिवारी, आकाश शर्मा और सन्नी अग्रवाल शामिल हैं।
वहीं, रायपुर उत्तर की विधानसभा सीट के लिए 33 दावेवारों ने आवेदन भरा है। इस सीट की टिकट के लिए विधायक कुलदीप जुनेजा, राकेश धोतरे, अमर गिदवानी, महेंद्र छाबड़ा, पंकज मिश्रा और नागेंद्र पांडेय ने आवेदन भरा है। ऐसा हाल रायपुर पश्चिम सीट की टिकट के लिए देखने को मिला, जहां से कांग्रेस के कुल 14 नेताओं ने आवेदन डाला है। वहीं, रायपुर ग्रामीण सीट की टिकट के लिए 9 नेताओं ने आवेदन दिया है।
चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका
छत्तीसगढ़ में चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल 22 अगस्त, 2023 को कांग्रेस के 120 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का हाथ छोड़ भारतीय जनता पार्टी का दामन लिया है। इसके बाद से कांग्रेस खेमें में उथल-पुथल शुरू हो गई। राजनीतिक विषेशज्ञों का मानना है कि इससे छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव और भी ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा है।
संबंधित खबरें
INDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 hr agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 hr agoरामलीला मैदान रैली से थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
3 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
3 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
4 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
5 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
5 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
5 hrs agoछठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
5 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines