हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Chhattisgarh : धमतरी में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बस ने मारी बाइक को जोरदार टक्कर, मौके पर 3 की मौत

विज्ञापन

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक बार फिर हाइवे पर दर्दनाक हादसा हुआ है। इसमें बाइक सवार तीन युवकों को यात्री बस ने ठोकर मार दी। हादसे में तीनों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शनिवार की शाम को यह हादसा बिरेझर चौकी क्षेत्र के ग्राम मुरा मोड़ के पास हुआ।

बताया जा रहा है कि बाइक में सवार होकर ग्राम कौंदकेरा के तीन युवक बलराम गजेंद्र और पुरषोत्तम गोस्वामी ग्राम दरबा अभनपुर की ओर जा रहे थे। इस बीच यात्री बस क्रमांक सीजी 23 एच 6100 के चालक ने बाइक सवारों को ठोकर मार दी। हादसे में तीनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे के बाद कुरुद औऱ बिरेझर पुलिस मौके में पहुंच गई थी। इधर हादसे की खबर के बाद मौके पर लोगो की भारी भीड़ भी जुट गई थी। जो कि आक्रोशित भी हो उठे थे। उसके बाद पुलिस ने उन्हें शांत कराया और बस को कब्जे में लेकर उसे चौकी लाया गया।

बिरेझर चौकी प्रभारी गोवर्धन ठाकुर ने बताया कि यात्री बस की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत हुई है। जो कि एक ही परिवार के थे। मामले में पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें