हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Chhattisgarh: जशपुर के एक स्कूल में कोरोना विस्फोट, 19 बालिकाएं पॉजिटिव

विज्ञापन
कोरोना

जशपुर: देश-प्रदेश में कोरोना की एक बार फिर रफ्तार बढ़ती नजर आ रही है। इस बीच छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कोरोना विस्फोट हुआ है। आवासीय विद्यालय में रह रहीं 19 बालिकाएं कोरोना पॉजिटिव पाई गईं हैं।

जिले के बगीचा विकासखंड में महादेवडांड़ गांव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कोविड का मामला सामने आया है। जांच में 19 बालिकाएं कोविड पॉजिटिव पाई गईं हैं। अब स्वास्थ्य विभाग की टीम इन बालिकाओं के सम्पर्क में आए अन्य छात्राओं और शिक्षकों का सैंपल ले रही है।

संक्रमित बालिकाओं को स्कूल परिसर में ही आइसोलेट करने के निर्देश दिये गए थे, लेकिन ज्यादातर अभिभावक अपने-अपने बच्चों को घर लेकर जा चुके हैं। विद्यालय की अधीक्षिका ने बताया कि कोरोना विस्फोट जैसी स्थिति के बाद पूरी सावधानी बरती जा रही है। फिलहाल, विद्यालय की 4 बालिकाओं को आइसोलेट कर उपचार किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें