CG: स्कूलों के पास संचलित गुटखा-सिगरेट की दुकानों पर कसी जा रही नकेल, चालानी कार्रवाई शुरू
Author: Yashodhan Sharma
Aug 24, 2022 01:05 PM IST
कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक बार फिर पुलिस ने शिक्षण संस्थानों के आसपास संचालित हो रहे पान ठेलों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। औचक जांच पड़ताल करने के साथ यहां से तंबाकू और पान, गुटखा बरामद किया गया। ऐसे मामलों में संचालकों के खिलाफ जुर्माना की कार्रवाई की गई।
सरकार की व्यवस्था के अंतर्गत किसी भी शिक्षण संस्थान के आसपास निर्धारित हुई में पान मसाला या तंबाकू से बनी हुई सामग्री की खरीद बिक्री नहीं की जा सकती। इसका प्रचार करने पर भी रोक लगाई गई है। नियम को ठेंगा दिखाते हुए कई स्थानों पर ऐसी गतिविधियां जारी हैं। कोतवाली पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ ऐसे कुछ स्थानों पर दबिश दी और कार्रवाई करने के साथ संचालकों पर कोटपा एक्ट के अंतर्गत पेनल्टी लगाई।
पान सेंटर की आड़ में पिलाई जा रही थी सिगरेट
कोतवाली थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि स्वास्थ विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्यवाही की है, जिसके अंतर्गत पान सेंटर की आड़ में लोगों को बैठाकर सिगरेट पिलायी जा रही थी। लेकिन टीम के एक्शन के बाद स्वास्थ्य विभाग को सबकुछ नशीले पदार्थ सुपुर्द किये गये हैं।
10 हजार से अधिक की चालानी कार्रवाई
वहीं लगभग 10,000 से भी अधिक चालानी कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉक्टर मानसी जयसवाल और डॉक्टर नरेंद्र इसमें शामिल थे। सभी पांच सेंटर संचालकों को चेतावनी दी गई है कि आने वाले समय में अगर इस तरह से दोबारा हरकत करते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
साफ तौर पर कहा गया है और दुकानदारों को चेतावनी भी दी गई है। अगर वे भविष्य में इस तरह के काम में लिप्त पाए जाते हैं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines