Chhattisgarh: सेंदरी बायपास पर बस और ट्रक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत, एक की मौत व तीन घायल

bilaspur बस हादसा

bilaspur बस हादसा

विज्ञापन

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। इन हादसों के चलते कई लोग अपनी जान भी गंवा रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश के बिलासपुर में एक बस और हाईवा में जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में हाईवा चालक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं तीन यात्री भी बुरी तरह से घायल हो गए।

वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतक के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

कोरबा की ओर जा रही थी बस

दरअसल ये घटना बिलासपुर के सेंदरी बायपास की है जहां पर शनिवार सुबह कोयला लोड पर दीपका से बिलासपुर की ओर आ रही हाइवा और यात्रियों को लेकर कोरबा की तरफ जा रही बस आमने-सामने भीड़ गई। बस में 30 लोग सवार थे वहीं हाईवा में केवल एक ड्राइवर सवार था। दोनों वाहनों के बीच हुई टक्कर के बाद हाईवा तीन बार पलट गई और उसके परखच्चे उड़ गए। वहीं ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

एक एक्सीडेंट के बाद हर तरफ हड़कंप मच गया और लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल में भर्ती कराया वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ