---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

Chhattisgarh Breaking: झारखंड लौटेंगे पांच मंत्री, चार्टर्ड फ़्लाइट से होगी वापसी

रायपुर: झारखंड में सियासी उठापटक थमने का नाम ही नहीं ले रही है। छत्तीसगढ़ पहुंचे महागठबंधन के विधायकों में से पांच मंत्री अब वापस लौटने की योजना बना रहे हैं। इसमें सत्यानंद भोक्ता, आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता, रामेश्वर उरांव और बादल पत्रलेखा शामिल हैं। झारखंड से आ रही चार्टर्ड फ़्लाइट से इन सभी की वापसी […]

---विज्ञापन---

रायपुर: झारखंड में सियासी उठापटक थमने का नाम ही नहीं ले रही है। छत्तीसगढ़ पहुंचे महागठबंधन के विधायकों में से पांच मंत्री अब वापस लौटने की योजना बना रहे हैं।

इसमें सत्यानंद भोक्ता, आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता, रामेश्वर उरांव और बादल पत्रलेखा शामिल हैं। झारखंड से आ रही चार्टर्ड फ़्लाइट से इन सभी की वापसी होगी।

---विज्ञापन---

आलमगीर आलम ने कही ये बात

वहीं दूसरी ओर झारखंड से रायपुर आ रहे कांग्रेसी विधायक प्रदीप यादव रायपुर में रुकेंगे। इसी बीच अब झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार अपना काम कर रही है। मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में बीजेपी ने क्या किया है आप सब जानते हैं।

मंत्री आलमगीर ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री को डिसक्वालिफ़ाई कर दिया गया है। इसके बाद जिस तरह से प्रचार किया गया उससे हमें एहतियात के तौर पर रहना पड़ता है। हमें किसी तरह का डर नहीं है। संख्या बल हमारे पास है। कल कैबिनेट की बैठक है, उसमें शामिल होने वापस जा रहे हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 31, 2022 06:37 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola