---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

Chhattisgarh: भरभराकर गिरी मकान की दीवार, मलबे में दबकर डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के कोटा थाना अंतर्गत ग्राम अमाली में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां 1 साल चार माह की बच्ची और उसकी दादी के ऊपर दीवार गिर गई। इस घटना में बच्ची की मौत हो गई और उसकी दादी की हालत गंभीर है। घायल वृद्धा का इलाज बिलासपुर के सिम्स में चल […]

---विज्ञापन---

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के कोटा थाना अंतर्गत ग्राम अमाली में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां 1 साल चार माह की बच्ची और उसकी दादी के ऊपर दीवार गिर गई। इस घटना में बच्ची की मौत हो गई और उसकी दादी की हालत गंभीर है। घायल वृद्धा का इलाज बिलासपुर के सिम्स में चल रहा है।

दरअसल, कोटा के अमाली में रहने वाले हितेश्वर विश्वकर्मा की एक 1 साल चार माह की मासूम घर के टीवी कमरे में अपने दादी के साथ खेल रही थी, तभी दोनों के ऊपर दीवार गिर गई। परिजनों ने बच्ची व दादी को मलबे से निकाला। दीवार के मलबे में दबने से दादी व बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए।

---विज्ञापन---

इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची नव्या विश्कर्मा को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसकी दादी रोमतीन बाई का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा में चल रहा है। डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे सिम्स बिलासपुर रिफर कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम अमाली निवासी रोमतीन बाई पति रुपनाथ उम्र 63 साल और 1 साल की बच्ची नव्या के ऊपर दीवार गिर गयी जिससे दोनो गंभीर रूप घायल हो गए थे। दोनों को कोटा थाने की डायल 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा में भर्ती कराया जहां ड्यूटी डॉक्टर ने 1 साल 4 चार माह की बच्ची को मृत घोषित कर दिया तो वहीं दादी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सिम्स बिलासपुर रिफर कर दिया है।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 14, 2022 01:38 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola