बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में रफ्तार के कहर से बुधवार को तीन लोगों की मौत हो गई। यदि माह भर की बात करे तो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दर्जनों मौतें अभी तक हो चुकी हैं। इतनी मौतें होने के बावजूद वाहनों की रफ्तार व चालकों की लापरवाही थमने का नाम नही ले रही है और लोग अकारण ही मौत के गाल मे समा जा रहे हैं।
दरअसल, पलारी थानाक्षेत्र के ग्राम कोदवा में बुधवार को एक बड़ा ही दर्दनाक हादसा हुआ जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी और पास खड़े मोटरसाइकिल सवारों व बस से उतरते यात्रीयों को कुचलते हुए पेड़ से जा टकराया, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं एक ने हॉस्पिटल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया तो दूसरे की इलाज के दौरान हास्पिटल मे मौत हो गई। इसके अलावा तीन लोग घायल हैं जिनका इलाज जारी है। घटना में कुल तीन लोगों की मौत हुई है व तीन लोग घायल हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही पलारी थाना प्रभारी प्रमोद सिंह मातहतों के साथ पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से घायलों को चिकित्सालय भिजवाया। यहां इलाज जारी है वहीं पुलिस मामले की जांच मे जुट गयी है तथा घायलों व दुर्घटना में मृत लोगों के परिजनों को सूचना दी गई है.
संबंधित खबरें
रोहित नोनिया के नाम से वायरल 'इनामी' पोस्टर ने मचाई हलचल
15 mins agoबंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट रैंक
44 mins ago'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
1 hr agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
2 hrs agoक्या राजनीति को अलविदा कहने वाले हैं हुमायूं कबीर? आखिर क्यों छलके आंसू
2 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
2 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
3 hrs agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
3 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
3 hrs agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी बहुमंजिला इमारत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines