हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Chhattisgarh: लकड़ी बीनने गई महिला पर भालू ने किया हमला, उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
Bear attack

सुदीप उपाध्याय, बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक महिला भालू के हमले का शिकार हो गई। पूरा मामला जिले के शंकरगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम समुद्री का है जहां महिला की भालू के हमले से मौत हो गई। बताया जा रहा है मृतका लकड़ी बीनने के लिए गांव के नजदीक जंगल में गई थी। इस दौरान भालू ने उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

जानकारी के अनुसार, लगभग 50 साल की महिला सुबह लकड़ी इकट्ठा करने के लिए जंगल गई थी, जहां भालू ने उस पर अचानक हमला कर दिया. भालू ने महिला के सिर के अलावा हाथ-पैर नोच डाला। महिला की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ ले गया, जहां पहुंचते ही महिला ने दम तोड़ दिया।

मामले में जानकारी देते हुए एसडीओ अशोक तिवारी ने बताया कि तत्कालिक सहायता राशि के रूप में पीड़ित महिला के परिवार को 25000 रुपए प्रदान किया गया है। इसके साथ प्रकरण बना दिया गया है, जिससे महिला के परिवार वालों को उचित मुआवजा दिया जा सके।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola