Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान होने में सिर्फ तीन दिन बचे हैं। राज्य विधानसभा के पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को होना है। ऐसे में राज्य में चुनावी पारा आसमान छू रहा है। आरोप प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों कांग्रेस और बीजेपी का राज्य में जमावड़ा लगा हुआ है। इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में ‘विजय संकल्प महारैली’ को संबोधित किया। गृहमंत्री ने कांग्रेस पार्टी समेत राज्य की भूपेश बघेल सरकार पर जमकर निशाना साधा।
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ की जनता को चुनाव में हिस्सा लेना है। आप सभी जब वोट देने जाएं तो किसी विधायक को चुनने या विधायक को मंत्री बनाने के लिए वोट न करें। आपका वोट छत्तीसगढ़ का भविष्य संवारने के लिए है। आपका वोट नक्सलवाद को खत्म करने और आदिवासी क्षेत्र को विकसित क्षेत्र बनाने के लिए है। उन्होंने कहा कि मोदी जी की विकास यात्रा को सीएम बघेल रोकर बैठे हैं। मोदीजी विकास करना चाहते हैं, आपका वोट यह बाधा हटाने के लिए है।
ये भी पढ़ें-वकीलों को CJI की फटकार, कहा-सुप्रीम कोर्ट को नहीं बनने दे सकते ‘तारीख पर तारीख’ कोर्ट
बघेल ने राज्य को लूटा-अमित शाह
केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि जिनके मन में अपने प्रदेश की गरीब जनता की भलाई न हो, जो व्यक्ति अपने प्रदेश की जनता के विकास की जगह अपनी राजनीति का विकास करना चाहता हो वो छत्तीसगढ़ का कभी भला नहीं कर सकता। यह कांग्रेस का बनाया हुआ प्रीपेड सीएम है। अगर गलती से भूपेश बघेल दोबारा मुख्यमंत्री बन गए तो इस प्रीपेड कार्ड को कांग्रेस स्वाइप करके एटीएम से रोज हजारों-करोड़ रुपए निकाल कर ले जाएगी। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ को लूटने का काम कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें-‘नाम और पता दो, चिट्ठी लिखूंगा…’, PM मोदी ने भाषण रोक बच्ची पर लुटाया प्यार, देखें VIDEO
संबंधित खबरें
यूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
2 hrs agoGRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
4 hrs agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
4 hrs ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
6 hrs agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
8 hrs agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
8 hrs agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
8 hrs agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
8 hrs agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
8 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines