Chhattisgarh Assembly Election: छत्तीसगढ़ में साल के अंत विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में वोटर आईडी कार्ड को लेकर पूरे राज्य में तेजी से काम किया जा रहा हैं। कोरिया जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों में वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए 2 और 3 सितबंर को विशेष शिवरों का आयोजन किया जा रहा है।
करवा सकते हैं ये काम
कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार इन शिविरों में वोटर आईडी कार्ड से जुड़े विभिन्न प्रकार के कार्य किए जाएंगे। जिनमें मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए आवेदन करने से लेकर कार्ड पर नाम, स्थान, पता की गलती को भी सुधारा जाएगा। साथ ही मरने वाले और ट्रासंफर हुए मतदाताओं के नाम सूची हटवाया जा सकता है।
ऑनलाइन सुविधा
इसके अलावा मतदाता कार्ड पर नई फोटो लगवाने का भी आवेदन भर सकतें हैं। आधार नंबर को वोटर आईडी कार्ड के साथ लिंक करवाया जाएगा। इसके अलावा 1 अक्टूबर 2023 की स्थिति में 18 साल होने पर नागरिक अपने बीएलओ से सम्पर्क कर सकते हैं अथवा वोटर हेल्प लाइन एप या वोटर सर्विस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म 6 भर सकते हैं। बताया जा रहा है कि सरकार द्वारा कार्य 11 सितम्बर तक चलेगा।
यह भी पढ़ें: सास भी दर्ज करवा सकती है घरेलू हिंसा का मुकदमा, सभंल के रहे बहू
निर्वाचन अधिकारी की अपील
जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपील करते हुए जिले के लोगों से कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं खासकर नए वोटर जिनके उम्र 18 साल या उससे अधिक है। इसके साथ ही नहीं उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि दिव्यांग, बुजुर्ग, तृतीय लिंग, बीमार, निशक्तजनों, नए वर-वधू जैसे मतदाता का नाम सूची में जोड़ें के लिए कहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई जहरीली! AQI में भारी उछाल
6 mins agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
7 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
7 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
7 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
7 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
8 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
9 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
11 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
11 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines