Chhattisgarh Assembly Election 2023 CM Bhupesh Baghel Playing Candy Crush: भाजपा ने दावा किया है कि कांग्रेस की बैठक के दौरान सीएम भूपेश बघेल फोन पर कैंडी क्रश गेम खेल रहे थे। हालांकि भाजपा ने इसे लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। बता दें कि चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव कराने का ऐलान किया है। प्रदेश में 7 और 17 नवंबर को मतदान होने वाला है।
यह है मामला
बता दें कि भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। इसमें उन्होंने दावा करते हुए कहा कि सीएम बघेल बैठक के दौरान फोन पर गेम खेलते नजर आ रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा कि छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल जी निश्चिंत है उन्हें पता है कुछ भी कर लो सरकार रिपीट तो होनी नहीं हैं। इसलिए वे कांग्रेस के प्रत्याशियों के चयन को लेकर हो रही बैठक में कैंडी क्रश गेम खेलना उचित समझा।
सीईसी की बैठक के बाद जारी होगी सूची
वहीं कांग्रेस की छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि उम्मीदवारों के चयन को लेकर 12 अक्टूबर को अहम बैठक होने जा रही है। उन्होंने कहा कि 12 अक्टूबर को हमारी बैठक होगी। जिस पर अंतिम फैसला सीईसी को ओर से लिया जाएगा। उनके ऐलान के बाद उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी।
बता दें कि 90 सीटों वाली छत्तीसगढ़ विधानसभा में 2018 में कांग्रेस ने 68 सीटें जीती थी। वहीं लगातार तीन बार से सत्ता पर काबिज भाजपा महज 3 सीटों पर सिमट गई थी। इस बार भाजपा ने पीएम के चेहरे पर प्रचार अभियान चलाया है। वहीं कांग्रेस भूपेश सरकार की जन कल्याण योजनाओं के सहारे आगे बढ़ रही है।
संबंधित खबरें
अग्निमित्रा पॉल का विपक्ष पर तीखा हमला, बोलीं- 'मच्छार' ने दिखा दिया भारत की ताकत का असर
1 hr agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन
2 hrs ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग…', मुंबई में CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP ने लगाए गंभीर आरोप, क्या बोले CM फडणवीस
3 hrs agoकौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जो बन सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
4 hrs agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद बना दूसरा राज्य
5 hrs agoदिल्ली के 190 पार्क 'हाई रिस्क' घोषित, सिर्फ 16 में CCTV कैमरे; सुरक्षा ऑडिट में बड़ा खुलासा
5 hrs agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
6 hrs ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
6 hrs agoCEC के खिलाफ प्रदर्शन : आतिशी, संजय सिंह समेत 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, इंटरनेट बंद
7 hrs ago'कांग्रेस में आ जाइए, आपके अंडर में काम करेंगे', अधीर रंजन चौधरी का ममता बनर्जी को ऑफर; लेकिन रखी दी शर्त
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines