हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Chhattisgarh: शिव मंदिर के पास 2 IED बरामद, मौके पर किया निष्क्रिय

विज्ञापन
Bijapur IED

जीवन सिरसन, बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने उसूर-आवापल्ली मार्ग पर शिव मंदिर के पास माओवादियों ने आईईडी प्लांट किया था। केरिपु 229/सी समवाय आवापल्ली और आवापल्ली जिला बल की टीम ने मौके पर IED को निष्क्रिय किया।

जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत केरिपु 229/सी समवाय आवापल्ली और आवापल्ली जिला बल की टीम एरिया डॉमिनेशन पर उसूर की ओर निकली थी। इस दौरान उसूर-आवापल्ली मार्ग पर माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी बम को बरामद किया गया।

आईईडी डायरेक्शनल पाइप बम कमाण्ड सिस्टम से लगाया गया था, जो वी शेप में मार्ग के किनारे पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिये लगाया गया था। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और बीडीएस टीम सतर्कता एवं सक्रियता से आईईडी को रिकव्हर कर मौके पर ही निष्क्रिय किया गया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola