भानूप्रतापपुर/ कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में देर शाम भानुप्रतापपुर संबलपुर मार्ग पर स्कार्पियो ने बाइक सवार दो युवकों को मारी जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरे को गंभीर अवस्था में भानुप्रतापपुर अस्पताल लाया गया है।

मृतक कोडेकुर्सी थाना क्षेत्र के चाउर गांव का निवासी बताया जा रहा है जो भानुप्रतापपुर निजी काम से देर शाम को साथी के साथ आ रहा था स्कॉर्पियो भानुप्रतापपुर से दुर्गुकोंदल की ओर जा रही थी। घटना भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कराठी के पास की है।

भानुप्रतापपुर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है और इस स्कॉर्पियो को भी जप्त कर लिया है। वहीं स्कॉर्पियो का चालक फरार बताया जा रहा है। मामले की जांच जारी है। मृतक एवं घायल के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ