भोपाल: देश और प्रदेश के लिए शनिवार 17 सितंबर का दिन ऐतिहासिक होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 70 साल बाद नामीबिया से 8 चीते भारत पहुंच गए हैं। इनमें तीन नर और पांच मादा चीते शामिल हैं। उन्हें स्वास्थ्य जांच के लिए विमान से बाहर लाया गया, जिसमें सभी फिट पाए गए। इसके बाद उन्हें हेलिकॉप्टर से कुनो अभयारण्य लाया जाएगा। सबसे पहले चीतों को मध्यप्रदेश के ग्वालियर में उतारा गया, जहां से श्योपुर के कूनो सेंचुरी पार्क में पीएम मोदी छोड़ेंगे।
चीतों का आना एक ऐतिहासिक पल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चीतों के आगमन को लेकर कहा कि मप्र के लिए इससे बड़ी सौगात नहीं हो सकती है कि पीएम के जन्मदिन पर अफ़्रीका के नामीबिया से मप्र चीते आ रहे हैं, जो भारत से समाप्त हो गए थे उन्हें दुबारा विस्थापित करने का काम किया जा रहा। यह एक ऐतिहासिक पल है। 1952 में भारत से विलुप्त हो चुके चीते की होने जा रही है घर वापसी। अब बाघ की दहाड़ के साथ चीतों की आवाज़ से मध्यप्रदेश गूंजेगा।
सीएम शिवराज ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई
सीएम शिवराज ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा है कि देश के नवनिर्माण में प्राण-प्रण से जुटे मां भारती के यशस्वी पुत्र, प्रधानमंत्री @narendramodi जी को जन्मदिन की आत्मीय बधाई। भगवान श्रीराम की आप पर सर्वदा कृपा दृष्टि बनी रहे, आप सदैव स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों; यही प्रार्थना करता हूं।
सीएम शिवराज ने कहा कि पीएम के जन्मदिन पर मप्र की 8.50 करोड़ जनता की तरफ से अनंत शुभकामनाएं। उनके नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है वो दुनिया को दिशा दे रहे हैं। पीएम के जन्मदिन पर हमने आज मप्र की हर पंचायत हर वार्ड में केंद्र और राज्य सरकार की अलग अलग योजनाओं से वंचित रह गए पात्र हितग्राहियों के लिए शिविर लगा रहे हैं। भाजपा युवा मोर्चा आज प्रदेश में 25 लाख पौधे लगाएगा
प्रधानमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
सुबह 9.45 मिनट पर विशेष विमान से ग्वालियर आगमन
10.30 बजे हेलिकॉप्टर से कूनो नेशनल पार्क पहुंचेंगे
10.45 से 11.45 बजे चीतों को बाड़े में छोड़ेंगे
11.50 बजे कराहल पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
12 से 1 बजे तक महिला स्व सहायता समूह सम्मेलन में शामिल होंगे
2.15 बजे ग्वालियर एयपोर्ट पहुंचेंगे प्रधानमंत्री
दोपहर 2.20 मिनट पर ग्वालियर से रवाना होंगे
4 घंटे 35 मिनट का रहेगा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दौरा
इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा था कि देश में वन्यजीवों के संरक्षण के प्रयासों को कल एक नई ताकत मिलेगी. नामीबिया से लाए जा रहे चीतों को करीब 10:45 बजे मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ने का सुअवसर मिलेगा. इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे श्योपुर में आयोजित एसएचजी सम्मेलन में भाग लूंगा।
संबंधित खबरें
JNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
11 mins agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
42 mins agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
45 mins ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 hr agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
2 hrs agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
3 hrs agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
3 hrs ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
3 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
3 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines