---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

Chandrayaan-3 की सफलता में निभाई बड़ी भूमिका, इन दो वैज्ञानिकों ने बढ़ाया मान

Chandrayaan-3 ISRO Scientist Sunny Mitra Reema Ghosh: अमर देव पासवान, आसनसोल: चंद्रयान-3 मिशन को चांद पर सफल लैंडिंग करवाने में जिस तरह उत्तर दिनाजपुर के अनुज नंदी के हाथों से बने कैमरे से ली गई चांद की सतह से तस्वीरों को देख पूरी दुनिया हैरान है। वहीं दूसरी ओर बंगाल के दो युवा वैज्ञानिक रीमा […]

---विज्ञापन---

Chandrayaan-3 ISRO Scientist Sunny Mitra Reema Ghosh: अमर देव पासवान, आसनसोल: चंद्रयान-3 मिशन को चांद पर सफल लैंडिंग करवाने में जिस तरह उत्तर दिनाजपुर के अनुज नंदी के हाथों से बने कैमरे से ली गई चांद की सतह से तस्वीरों को देख पूरी दुनिया हैरान है। वहीं दूसरी ओर बंगाल के दो युवा वैज्ञानिक रीमा घोष और सन्नी मित्रा ने चंद्रयान- 3 मिशन में शामिल रहकर पूरे देश का मान बढ़ाया है।

डेटा रिले सर्विस सैटेलाइट की डिप्टी डायरेक्टर हैं रीमा

आसनसोल के AG चर्च स्कूल की 1994 बैच की छात्रा रहीं रीमा घोष ने चंद्रयान 3 मिशन में उनकी अहम भूमिका निभाई है। वह ISRO की वरिष्ठ वैज्ञानिक होने के साथ इंडियन डेटा रिले सर्विस सैटेलाइट की डिप्टी डायरेक्टर भी हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयों का तांता लगा हुआ है। आसनसोलवासी उनकी तस्वीर शेयर कर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

कोयलांचल का नाम रोशन

दूसरी ओर रानीगंज के युवा वैज्ञानिक सन्नी मित्रा ने भी अंतरिक्ष अभियान में शामिल रहकर कोयलांचल का नाम रोशन किया है। वह एस.डी. विकास के प्रभारी हैं। बुधवार को चंद्रयान-3 की सफलता से रानीगंज के दालपट्टीमोड़ छोटे लाल मारवाड़ी लेन इलाके के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी शंकर मित्रा, उनके परिजन और पड़ोसी खुश हैं। उनके प्रतिभावान पुत्र सन्नी मित्रा ने देश का नाम गौरवान्वित करने में बड़ी भूमिका निभाई है। उनकी सफलता से मित्रा परिवार के सभी सदस्यों के साथ-साथ क्षेत्र के सभी सदस्य अभिभूत हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 24, 2023 09:54 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola