होली पर काॅस्टेबल-होमगार्ड समेत 3 की मौत, चंडीगढ़ में तेज रफ्तार कार ने कुचला

चंडीगढ़ में जीरकपुर पुलिस नाके पर एक तेज रफ्तार कार ने 3 लोगों को कुचल दिया। हादसे में 2 पुलिसकर्मियों समेत 3 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Chandigarh Road Accident

Chandigarh Road Accident (Pic Credit- Social Media)

Chandigarh News: होली पर चंडीगढ़ से दुखद खबर सामने आई है। यहां एक चंडीगढ़-जीरकपुर एंट्री पर एक तेज स्पीड से आई कार ने नाके पर खड़े 2 पुलिसकर्मियों समेत 3 लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौत हो गई। मरने वालों में एक चंडीगढ़ पुलिस का काॅन्स्टेबल, एक होमगार्ड और एक युवक शामिल हैं। कार की स्पीड का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गाड़ी तीन लोगों को कुचलते हुए कंटीली तारों में जाकर फंस गई।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मृतकों में काॅन्स्टेबल सुखदर्शन, होमगार्ड वालंटियर राजेश और एक अन्य युवक शामिल है। सूचना मिलने पर चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर मौके पर पहुंचीं और घटना के बारे में जानकारी ली। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने आरोपी चालक को अरेस्ट कर लिया है। उसके खिलाफ सेक्टर 31 स्थित पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन

पुलिसकर्मियों के हाथ और पैर शरीर से अलग हो गए

हादसे के बाद पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि चंडीगढ़ जीरकपुर पुलिस नाके पर काॅन्सटेबल और होमगार्ड गाड़ी की चेकिंग कर रहे थे। तभी अचानक पीछे से तेज रफ्तार कार आई और उसने कार और पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद तीनों उछलकर कंटीले तारों में फंस गए। हादसा इतना वीभत्स था पुलिसकर्मियों के हाथ और पैर शरीर से अलग हो गए। जानकारी के अनुसार मृतक काॅन्सटेबल की पत्नी रेनू चंडीगढ़ पुलिस में हैं।

विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर पुलिस के अधिकारी पहुंचे और जांच पड़ताल की। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरेापी चालक को पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ