हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

CG News: नशे में धुत किशोर ने नाबालिग की चाकू मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में लगातार क्राइम की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। इसी कड़ी में बिलासपुर से एक हत्या का मामला सामने आया है जिसमें एक नाबालिग ने किशोर की जान ले ली। घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है। शुरुआती जांच के मुताबिक दोनों साथ में नशा कर रहे थे। इसी दौरान उन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि नाबालिग ने किशोर के पेट में चाकू घोंप दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है।

साथ में बैठ कर पी रहे थे दारु, तभी हुआ विवाद

दरअसल ये घटना सरकंडा के चांटीडीह की है जहां पर 16 वर्षीय राकेश यादव गुरुवार की देर रात अपने दोस्त के साथ नशा करने के लिए चांटीडीह नदी किनारे गया था। वे दोनों आराम से बैठ कर नशा कर ही रहे थे। अचानक नशे की हालात में एक बात निकली जिसके बाद दोनों में विवाद शुरू हो गया। विवाद धीरे- धीरे मारपीट में बदल गया। इसी बीच नाबालिग ने चाकू निकालकर राकेश पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही किशोर के परिजन मौके पर पहुंचे और घायल किशोर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान राकेश ने दम तोड़ दिया। वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं इस मामले में आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन

(Valium)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola