हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: cycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

CG News: सीएम भूपेश बघेल प्रदेशवासियों को देंगे 2 नए जिलों की सौगात, भव्य रोड शो में लेंगे भाग

विज्ञापन
बघेल नए जिलों का उद्घाटन

रायपुर: छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार लगातार राज्य में नए जिलों का उद्घाटन कर रहें है और प्रदेश वासियों को सौगात दे रहे हैं। इसी कड़ी में सीएम द्वारा कल यानि 9 सितंबर 2022 को दो और जिलों का शुभारंभ किया जाएगा। इनके शुभारंभ के बाद छत्तीसगढ़ में कुल जिलों की संख्या 33 हो जाएगी। 9 सितंबर को 32वें जिले के रूप में मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और 33वें जिले के रूप में सक्ती का उद्घाटन होगा।

कलेक्टर और एसपी कार्यालय का भी होगा उद्घाटन

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 9 सितंबर को आयोजित विशेष कार्यक्रम में नए जिलों के लिए कलेक्टर भवन और पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भी उद्घाटन किया जाएगा। इन दोनों कार्यालयों में जल्द ही एसपी और अन्य अधिकारियों की पदस्थापना कर दी जाएगी। वहीं फिलहाल इन दोनों के पुराने जिलों के ही कलेक्टर और एसपी को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

बता दें कि जांजगीर चाँपा जिले से अलग कर सक्ती जिला बनाया गया है।नवीन जिले सक्ती में 3 विधानसभा सक्ती, जैजैपुर,चंद्रपुर होंगे शामिल वहीं 4 ब्लॉक सक्ती, जैजैपुर,मालखरौदा, डभरा भी इसी के भाग हैं।

प्रशासन कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। कार्यक्रम के मुताबिक सीएम पहले सक्ती जिले में हेलीकॉप्टर से उतरेंगे और उसके बाद वहां पर भव्य रोड शो करते हुए उद्घाटन स्थल पर पहुंचेंगे। सीएम की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया जा चुके हैं। सीएम यहां पर विकास कार्यों की भी सौगात देंगे। इससे पहले सीएम ने सारंगढ़-बिलाईगढ़, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले का उद्घाटन किया था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें