राजधानी दिल्ली में भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. CBI ने दिल्ली पुलिस के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) सुंदर पाल को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोपी ASI की तैनाती दिल्ली के सी.आर. पार्क थाना क्षेत्र में थी. इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. CBI के मुताबिक, ASI सुंदर पाल पर एक प्रॉपर्टी विवाद से जुड़े मामले में शिकायतकर्ता को डराने और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई न करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है.
ये भी पढ़ें: जनकपुरी के बाद रोहिणी में गड्ढे ने निगली एक और जान, दोस्त के साथ जा रहा शख्स सीवर में गिरा
CBI ने बिछाया जाल
आरोपी ने शिकायतकर्ता से कुल 25 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी. इसके बदले वो मामले को अपने पक्ष में निपटाने और किसी भी तरह की पुलिस कार्रवाई से राहत दिलाने का वादा कर रहा था. पीड़ित ने रिश्वत देने के बजाय पूरे मामले की शिकायत CBI से की. शिकायत की जांच के बाद CBI ने 10 फरवरी को मामला दर्ज किया और आरोपी ASI को पकड़ने के लिए जाल बिछाया. योजना के मुताबिक शिकायतकर्ता को रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 10 लाख रुपये देने के लिए कहा गया.
मामले की जांच जारी
जैसे ही ASI सुंदर पाल ने तय जगह पर शिकायतकर्ता से 10 लाख रुपये लिए, पहले से तैनात CBI टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. मौके से रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली गई. CBI अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और ये पता लगाया जा रहा है कि इस मामले में कोई और पुलिसकर्मी या बिचौलिया शामिल है या नहीं. साथ ही आरोपी की संपत्ति और पुराने मामलों की भी जांच की जा सकती है. CBI ने साफ किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उसकी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और कानून से ऊपर कोई नहीं है. फिलहाल आरोपी को अदालत में पेश करने की तैयारी की जा रही है, जहां CBI उसकी रिमांड की मांग कर सकती है.
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: दिल्ली में मैच के दिन बदलेगा ट्रैफिक, पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानिए हर डिटेल
संबंधित खबरें
प्रदर्शनकारी महिलाओं से मारपीट के दावों पर क्या बोले दिल्ली पुलिस के DCP?
1 hr agoममता बनर्जी के मेडिकल रिकॉर्ड को लेकर उनके वकील ने नोटिस भेजकर उठाए सवाल
2 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
2 hrs agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
3 hrs agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
4 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
6 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
7 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
7 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
7 hrs agoछात्रों की सुरक्षा पर दिल्ली LG ने की बैठक, पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines