डिजिटल अरेस्ट कर करोड़ों की ठगी करने वाले बड़े गिरोह तक सीबीआई पहुंच गई है। फिलहाल, इसके 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरोह के अन्य सदस्यों की सीबीआई खोज रही है। यही कारण है कि गिरफ्तार आरोपितों के नाम उजागर नहीं हुए हैं। सीबीआई ने इस पूरे ऑपरेशन का नाम ‘आपरेशन चक्र-पांच’ दिया है। सीबीआई के सीनियर अधिकारी के अनुसार, झुंझुनू में एक शख्स को तीन महीने तक डिजिटल अरेस्ट कर करोड़ों रुपये की ठगी की गई। जिसकी जांच के दौरान पता चला कि देश भर में फैले इस गिरोह के नेटवर्क फैले हैं।
सायबर फ्रॉड मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई में अब तक चार आरोपी किंगपिन सहित गिरफ्तार किए गए। मुंबई और मुरादाबाद से कुल चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। सीबीआई ने 12 जगहों पर कल से छापेमारी कर डिजिटल गिरफ्तारी मामले में चार सरगनाओं को गिरफ्तार किया।
3 महीने में 42 बार जबरन वसूली
पीड़ित से तीन महीने में 42 बार जबरन वसूली की गई। तलाशी के दौरान, सीबीआई ने बैंक खाते की डिटेल्स, डेबिट कार्ड, चेक बुक और डिजिटल उपकरणों सहित महत्वपूर्ण सबूत जुटाए। वहीं, एक पीड़ित से अपराधियों ने 42 बार 3 महीने में 7.67 करोड़ रुपये ऐंठ लिए।
यह मामला राजस्थान के झुंझुनू स्थित साइबर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था, जिसे राजस्थान सरकार के अनुरोध पर सीबीआई ने जांच शुरू की। सीबीआई का ऑपरेशन चक्र-V के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, संभल, महाराष्ट्र में मुंबई, राजस्थान में जयपुर और पश्चिम बंगाल में कृष्णानगर सहित देश भर में 12 जगहों पर छापेमारी की गई।
ये भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में 4,000 करोड़ की लागत से बनेगा 8 लेन का एक्सप्रेसवे, 2 शहरों के बीच होगा आसान रूट
संबंधित खबरें
फाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
27 mins agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
2 hrs agoममता बनर्जी को अभी भी बागियों की वापसी की उम्मीद, 15 दिन का दिया समय
2 hrs agoदिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
4 hrs agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
4 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
5 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
7 hrs ago'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप, क्या बोले DCP?
16 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
17 hrs agoकोयल मल्लिक को राज्यसभा की टिकट मिलने पर क्या बोलीं अग्निमित्रा पॉल?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines