Live Updates
नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी आगे
नांदेड़ सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. संतुक हंबार्डे 4371 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस ने यहां रविंद्र चव्हाण को मैदान में उतारा है।
झारखंड में भाजपा सरकार बनाएगी
केंद्रीय मंत्री और रांची से भाजपा सांसद संजय सेठ ने कहा झारखंड के लिए नया सुर्योदय है। मुझे विश्वास है कि यह संख्या 50 के पार जाएगी। परिवर्तन का रथ सुनामी में बदल रहा है। 12 बजे के बाद हमारी संख्या 50 के पार हो जाएगी। झारखंड में भाजपा निश्चित रूप से सरकार बनाएगी।
उपचुनाव की सभी सीटों का हाल जानिए
मध्यप्रदेश की 1 सीट पर बीजेपी तो 1 सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है। असम की तीनों सीटों पर एनडीए आगे चल रही है। कर्नाटक की तीनों सीटों पर एनडीए आगे चल रही है। उत्तराखंड की एक सीट पर बीजेपी आगे चल रही है। गुजरात की एक सीट पर बीजेपी पिछड़ गई है, यहां कांग्रेस आगे चल रही है। छत्तीसगढ़ की एक सीट पर बीजेपी आगे चल रही है। मेघालय की एक सीट पर एनपीपी आगे चल रही है। केरल की 1 सीट पर कांग्रेस तो 1 सीट पर माकपा आगे चल रही है।
पश्चिम बंगाल की 6 सीटों पर TMC आगे चल रही है, वहीं बीजेपी सभी सीटों पर पिछड़ गई है।
यूपी में एनडीए 6 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं सपा को 3 सीटों पर बढ़त है।
राजस्थान में बीजेपी को 3 सीटों पर बढ़त
राजस्थान में बीजेपी 3 सीटों पर तो वहीं कांग्रेस 2 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं एक सीट पर बीएपी और एक सीट पर बेनीवाल की पार्टी आरएलपी आगे चल रही है।
पंजाब का रिपोर्ट कार्ड
पंजाब में बीजेपी चारों सीटों पर पीछे चल रही है। वहीं कांग्रेस और आप 2-2 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
खूंटी से 5 बार के बीजेपी विधायक नीलकंड मुंडा पीछे चल रहे हैं।
झामुमो को बड़ा झटका, सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी और चार मंत्री पिछड़े
सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन 5 हजार वोटों से पीछे चल रही है। वहीं हेमंत सरकार के चार मंत्री पांडेय सिंह, बन्ना गुप्ता, मिथिलेश ठाकुर और रामेश्वर उरांव पीछे चल रहे हैं।
सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी पिछड़ी
सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन 5 हजार वोटों से पीछे चल रही है। वहीं हेमंत सरकार के चार मंत्री पांडेय सिंह, बन्ना गुप्ता, मिथिलेश ठाकुर और रामेश्वर उरांव पीछे चल रहे हैं।
बरकट्ठा में झामुमो आगे
बरकट्ठा में पहले राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है, फिलहाल झामुमो प्रत्याशी आगे चल रहे हैं, जबकि भाजपा दूसरे स्थान पर है।
झरिया सीट पर बीजेपी आगे
झारखंड में निरसा और झरिया सीट का पहला रूझान आ गया गया है। झरिया में बीजेपी आगे चल रही है वहीं निरसा में दूसरे राउंड की कांउटिंग पूरी हो चुकी है।
राजस्थान की 3 सीटों पर बीजेपी तो वहीं 2 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है।
असम की तीन सीटों का अपडेट
असम के सिदली में यूपीपी, बोंगाईगांव में असम गण परिषद् और बेहाली में बीजेपी आगे चल रही है।
बिहार की चार सीटों का अपडेट
बिहार की चार सीटों में तरारी सीट पर बीजेपी आगे चल रही है, इमामगंज से आरजेडी आगे चल रही है, बेलागंज से जेडीयू आगे चल रही है, वहीं रामगढ़ से बीएसपी आगे चल रही है।
यूपी की 7 सीटों पर भाजपा गठबंधन आगे
यूपी की 9 में 7 सीटों पर भाजपा गठबंधन आगे चल रहा है। वहीं 2 सीटों पर सपा को बढ़त है। अखिलेश के गढ़ करहल में सपा प्रत्याशी पिछड़े हुए हैं। वहीं कुंदरकी में भी बीजेपी आगे चल रही है।
उत्तराखंड में बीजेपी आगे
उत्तराखंड के केदारनाथ में बीजेपी की आशा नौटियाल 430 वोट से आगे चल रही है।
करहल सीट पर सपा आगे
करहल सीट पर सपा के तेज प्रताप यादव आगे चल रहे हैं।
कर्नाटक की एक सीट पर भाजपा, केरल में सीपीआई कैंडिडेट आगे
आरा में बीजेपी के विशाल प्रशांत आगे
बिहार के आरा में दूसरे राउंड में बीजेपी के विशाल प्रशांत आगे चल रहे हैं।
बुधनी में पहले राउंड का परिणाम आया
बुधनी विधानसभा उपचुनाव में पहले राउंड का परिणाम आया। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल पहले राउंड में 5000 वोटो से आगे।
विजयपुर विधानसभा उपचुनाव
कांग्रेस प्रत्याशी मतगणना स्थल पहुंचने से पहले कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा ने महादेव मंदिर जाकर टेका माथा। कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश मल्होत्रा ने जाट खेड़ा नागदा स्थित भूतेश्वर महादेव के दर्शन कर लिया आशीर्वाद।
मीरापुर से एनडीए प्रत्याशी आगे
मीरापुर सीट से एनडीए प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
सीसामऊ में सपा के उम्मीदवार आगे
कानपुर की सीसामऊ में सपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
मंझवा से BJP आगे
यूपी की मंझवा विधानसभा सीट में BJP प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
INDIA गठबंधन को हार की चिंता सताने लगी है- BJP
JharkhandElection2024 और MaharashtraElection2024 की मतगणना पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, दोनों जगहों पर पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए अपनी सरकार बनाने जा रही है। एग्जिट पोल आ चुके हैं और थोड़ी देर में एक्जिट पोल भी आने वाले हैं और एनडीए की जीत होने वाली है। नतीजे आने से पहले ही जिस तरह से ईवीएम पर सवाल उठ रहे हैं, उससे साफ है कि उन्हें (INDIA गठबंधन) अपनी हार की चिंता अभी से सताने लगी है।
उत्तर 24 परगना में वोटों की गिनती जारी
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में नैहाटी उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है; मतगणना केंद्र के बाहर के दृश्य।
चुनाव वापस करवाएं जाएं- सपा प्रत्याशी
कुंदरकी से सपा प्रत्याशी हाजी रिजवान ने कहा चुनाव में धांधली हुई है। सारा मजमा बीजेपी वाले लूट ले गए। बीजेपी ने वोट नहीं पड़ने दिया। बीजेपी सरकार में माइनॉरिटी अनसेफ हैं। चुनाव वापस करवाएं जाएं।
करहल से सपा के प्रत्याशी तेज प्रताप यादव आगे
उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 9 सीटों के लिए हुए उपचुनाव के नतीजों के शुरुआती रूझान आ चुके हैं। फिलहाल करहल से सपा के प्रत्याशी तेज प्रताप यादव आगे चल रहे हैं।
करहल में मतगणना शुरू
मैनपुरी में करहल विधानसभा उपचुनाव के लिए आज मतगणना हो रही है। नवीन गल्ला मंडी स्थित मतगणना केंद्र से दृश्य।
UP Bihar By poll Results 2024 Live Update:महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों के साथ ही 15 राज्यों की 46 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों के भी परिणाम घोषित होंगे। काउंटिंग सुबह 8 बजे से शुरू होगी। सिक्किम की दो सीटों पर उपचुनाव की घोषणा हुई थी, लेकिन सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के दोनों प्रत्याशियों को निर्विरोध विजयी घोषित किया था। ये उपचुनाव 13 और 20 नवंबर को हुए थे। इन 46 सीटों में केरल की 2, यूपी की 9, राजस्थान की 7, पंजाब की 4, बिहार की 4, बंगाल की 6, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और गुजरात की 1-1, एमपी की 2, कर्नाटक की 3 और मेघालय की एक सीट शामिल है। उपचुनाव की खबर से जुड़ी जानकारी के लिए बने रहें न्यूज24 के साथ।
संबंधित खबरें
सीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
5 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
5 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
5 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
5 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
6 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
7 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
8 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
9 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
9 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines