सौरव कुमार, पटना: चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। बोधगया में चीन के बौद्ध मठ में एक विवादित नक्शा लगाया है। विश्व मानचित्र में लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों को चीनी क्षेत्र के रूप में दिखाया गया। चीन के इस दुस्साहस से बिहार सरकार बिल्कुल अनभिज्ञ है। यह वर्ल्ड मैप बौद्ध तीर्थयात्रियों के ठहरने के लिए बोधगया में चीनी मठ के परिसर में बने गेस्ट हाउस में लगा है।
चौंकाने वाली बात यह है कि गेस्ट हाउस के रिसेप्शन की दीवाल पर दो मानचित्र प्रदर्शित हैं। एक नक्शा चीन जनवादी गणराज्य का है जबकि दूसरा विश्व मानचित्र है जिसमे भारत के दो राज्यों को चीनी गणराज्य का हिस्सा बताया है।
लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर हुई थी खूनी झड़प
भारत और चीनी सैनिकों के बीच अरुणाचल प्रदेश में पिछले दिनों लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर खूनी झड़प हुई थी। तवांग में हुई इस झड़प में भारत के 6 जबकि चीन के कई सैनिकों घायल हो गए थे। चीनी सैनिक तवांग के यंगस्टे के 17 हजार फीट ऊंचाई पर भारतीय पोस्ट को हटाने के लिए घुसपैठ करने की तैयारी में थे। असल में चीन की बुरी नजर अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख पर है, ऐसे कई मौके आ चुके हैं जब चीन की रणनीति खुलकर सामने आ चुकी है। अब बिहार के बोधगया में चीन के नापाक मंसूबे सामने आए हैं, जो भारत के साथ साथ पूरी दुनिया को चौंकाने वाले हैं।
बोधगया में हैं दलाई लामा
दरअसल, बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा इन दिनों बिहार के बोधगया में प्रवास कर रहे है। बोधगया के कालचक्र मैदान में तीन दिनों का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसी बीच बोध गया स्थित चीन के बौद्ध मठ में लगाया गया दुनिया का चौंकाने वाला नक्शा सामने आया है। चीन के बौद्ध मठ में विश्व के मानचित्र में लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों को चीनी क्षेत्र के रूप में दिखाया गया है। चीन के इस दुस्साहस से बिहार के साथ साथ भारत सरकार भी पूरी तरह से अनभिज्ञ है।
बता दें कि दो दिन पहले ही बोधगया से संदिग्ध चीनी महिला को गिरफ्तार किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि गिरफ्तार चीनी महिला दलाई लामा की जासूसी कर रही थी।
संबंधित खबरें
क्या दिवाली से पहले बद से बदतर होगी दिल्ली-NCR की हवा? GRAP-3 की आशंका
38 mins agoपश्चिम बंगाल में दो जगहों पर छापेमारी में 2.42 करोड़ रुपये बरामद
1 hr agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
1 hr agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
2 hrs agoस्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
3 hrs agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
4 hrs agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
5 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
5 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
6 hrs agoझारखंड में 15 साल पुराने सरकारी वाहन अब होंगे स्क्रैप
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines