---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

चीन के बौद्ध मठ ने लगाया विवादित नक्शा; लद्दाख और अरुणाचल के कुछ हिस्सों को बताया चीनी क्षेत्र का हिस्सा

सौरव कुमार, पटना: चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। बोधगया में चीन के बौद्ध मठ में एक विवादित नक्शा लगाया है। विश्व मानचित्र में लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों को चीनी क्षेत्र के रूप में दिखाया गया। चीन के इस दुस्साहस से बिहार सरकार बिल्कुल अनभिज्ञ है। यह वर्ल्ड मैप बौद्ध […]

---विज्ञापन---

सौरव कुमार, पटना: चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। बोधगया में चीन के बौद्ध मठ में एक विवादित नक्शा लगाया है। विश्व मानचित्र में लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों को चीनी क्षेत्र के रूप में दिखाया गया। चीन के इस दुस्साहस से बिहार सरकार बिल्कुल अनभिज्ञ है। यह वर्ल्ड मैप बौद्ध तीर्थयात्रियों के ठहरने के लिए बोधगया में चीनी मठ के परिसर में बने गेस्ट हाउस में लगा है।

चौंकाने वाली बात यह है कि गेस्ट हाउस के रिसेप्शन की दीवाल पर दो मानचित्र प्रदर्शित हैं। एक नक्शा चीन जनवादी गणराज्य का है जबकि दूसरा विश्व मानचित्र है जिसमे भारत के दो राज्यों को चीनी गणराज्य का हिस्सा बताया है।

---विज्ञापन---

लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर हुई थी खूनी झड़प

भारत और चीनी सैनिकों के बीच अरुणाचल प्रदेश में पिछले दिनों लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर खूनी झड़प हुई थी। तवांग में हुई इस झड़प में भारत के 6 जबकि चीन के कई सैनिकों घायल हो गए थे। चीनी सैनिक तवांग के यंगस्टे के 17 हजार फीट ऊंचाई पर भारतीय पोस्ट को हटाने के लिए घुसपैठ करने की तैयारी में थे। असल में चीन की बुरी नजर अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख पर है, ऐसे कई मौके आ चुके हैं जब चीन की रणनीति खुलकर सामने आ चुकी है। अब बिहार के बोधगया में चीन के नापाक मंसूबे सामने आए हैं, जो भारत के साथ साथ पूरी दुनिया को चौंकाने वाले हैं।

बोधगया में हैं दलाई लामा

दरअसल, बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा इन दिनों बिहार के बोधगया में प्रवास कर रहे है। बोधगया के कालचक्र मैदान में तीन दिनों का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसी बीच बोध गया स्थित चीन के बौद्ध मठ में लगाया गया दुनिया का चौंकाने वाला नक्शा सामने आया है। चीन के बौद्ध मठ में विश्व के मानचित्र में लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों को चीनी क्षेत्र के रूप में दिखाया गया है। चीन के इस दुस्साहस से बिहार के साथ साथ भारत सरकार भी पूरी तरह से अनभिज्ञ है।

---विज्ञापन---

बता दें कि दो दिन पहले ही बोधगया से संदिग्ध चीनी महिला को गिरफ्तार किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि गिरफ्तार चीनी महिला दलाई लामा की जासूसी कर रही थी।

First published on: Dec 31, 2022 03:29 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola