Chhattisgarh: भारतीय रेलवे ने भिलाई स्टील प्लांट को इस साल 13 लाख 20 हजार टन से ज्यादा रेल पटरी का ऑर्डर दिया है। वहीं साल 2022-23 में भिलाई स्टील प्लांट ने 12 लाख 53 हजार 227 टन से ज्यादा रेल पटरी की आपूर्ति की थी। भारतीय रेलवे ने पिछले साल की तुलना में इस साल 1 लाख टन ज्यादा रेल पटरी का ऑर्डर दिया है। बीएसपी प्रबंधन के मुताबिक भारतीय रेलवे ने 2023-24 के दौरान 7,000 किलोमीटर की दूरी के लिए नए रेलवे ट्रैक बिछाने का टारगेट रखा है। रेलवे बोर्ड नई रेलवे लाइन बिछाने में इस वित्त वर्ष में 26,000 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। वहीं गेज बदलने में 3.8 करोड़ खर्च कर सकता है।
यूआरएम से बढ़ी बीएसपी की क्षमता
बीएसपी के यूनिवर्सल रेल मिल की वार्षिक उत्पादन क्षमता करीब 12 लाख टन है। जहां पहले बीएसपी (आरएसएम) से 7 से 8 लाख टन उत्पादन कर रही थी। वहीं अब यूआरएम शुरू होने के बाद बीएसपी की रेलपांत उत्पादन करने की क्षमता बढ़कर २० लाख टन हो गई है। भिलाई इस्पात संयंत्र की उत्पादन क्षमता 2016-17 के मुकाबले लगभग दोगुना हो चुकी है। अब 13 लाख टन से अधिक की मांग है। बीएसपी की क्षमता इससे अधिक है, अगर समय पर कच्चे माल की पूर्ती हो जाए, तो यूआरएम और बीएसपी की टीम पिछले सारे रिकार्ड तोड़ने की क्षमता रखता है।
बीएसपी को हर माह करनी होगी इतने टन की आपूर्ति
बीएसपी प्रबंधन ने हर माह कम से कम 1 लाख से सवा लाख टन रेल पटरी बनाना तय किया है। इससे उत्पादन को लेकर साल के अंत तक दबाव कम हो जाएगा। इस साल ओडिशा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों में रेल पटरी की आपूर्ति की जानी है। बीएसपी के सामने रैक की कमी एक बड़ी चुनौती है। उत्पादन करने के बाद बीएसपी को हर महीने रेलवे से कम से कम 50 रैक की जरुरत होती है। इसमें कमी आ जाने से वक्त पर रेल पटरी की आपूर्ति नहीं हो पाएगी। जिससे रेल पटरी के उत्पादन पर भी असर पड़ता है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
5 hrs agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
7 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
9 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
9 hrs agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
10 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
10 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
12 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
12 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
12 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines