नई दिल्ली: पाकिस्तान की नापाक साजिश को नाकाम करते हुए सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पंजाब में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर हथियारों का जखीरा बरामद किया है। बीएसएफ की ओर से जानकारी दी गई है कि फिरोजपुर सेक्टर में 6 मैगजीन वाली तीन एके-47 राइफल, 4 मैगजीन वाली तीन M3 राइफल और 2 मैगजीन के साथ 2 पिस्टल बरामद किया गया है। बीएसएफ की ओर से कहा गया कि ऐसा लगता है कि हथियारों की तस्करी पाकिस्तान से की गई है।
14 अगस्त को आतंकी मॉड्यूल का किया था पर्दाफाश
बता दें कि 14 अगस्त को पंजाब में पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई के टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश हुआ था। दिल्ली पुलिस की मदद से पंजाब में चार आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था। आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया है जिनमें हैंड ग्रेनेड और पिस्टल शामिल थे। पंजाब पुलिस के डीजीपी ने इसकी पुष्टि की थी।
पंजाब पुलिस की ओर से जानकारी दी गई थी कि कनाडा के अर्श डल्ला और ऑस्ट्रेलिया के गुरजंत सिंह से जुड़े मॉड्यूल के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। आतंकियों के पास से तीन हैंड ग्रेनेड, एक आईईडी और दो 9 MM के पिस्टल और 40 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
कल चंडीगढ़ आने वाले हैं पीएम मोदी
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अगस्त को चंडीगढ़ आने वाले हैं। पीएम मोदी 24 अगस्त को होमी भाभा कैंसर एंड रिसर्च सेंटर का उद्घाटन करने जाएंगे। इससे पहले रविवार को खुफिया एजेंसियों द्वारा आतंकी अलर्ट जारी किए जाने के बाद सुरक्षा कड़ी करने का फैसला लिया गया है। अलर्ट के मुताबिक, आतंकी चंडीगढ़ और मोहाली में बस स्टैंड को निशाना बना सकते हैं।
संबंधित खबरें
पटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
7 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
9 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
9 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
10 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
11 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
11 hrs agoपूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
12 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
12 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
12 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines