प्रयागराजः जुलाई 2001 में मऊ के तत्कालीन विधायक मुख्तार अंसारी के काफिले पर हमला करने वाले माफिया बृजेश सिंह को इलाहाबाद हाईकोर्ट से सशर्त जमानत मिल गई है। न्यायमूर्ति अरविंद कुमार मिश्रा ने उनकी जमानत अर्जी को स्वीकार करते हुए निजी मुचलके और दो प्रतिभूतियों के साथ रिहा करने का आदेश दिया है।
हमले में तीन लोगों की हुई थी मौत
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के यूसुफपुर कासिमाबाद मार्ग पर मऊ के तत्कालीन विधायक मुख्तार अंसारी के काफिले पर माफिया बृजेश सिंह ने हमला किया था। यह घटना जुलाई 2001 में हुई थी। बृजेश सिंह ने अपने साथियों के साथ मुख्तार अंसारी के काफिले पर हमला कर मुख्तार के गनर और एक सहयोगी मारा डाला था। इसके अलावा नौ अन्य लोग घायल भी हुए थे। बाद में एक और की मौत हो गई थी।
मुख्तार अंसारी ने दर्ज कराया था मुकदमा
अपने ऊपर हुए हमले के बाद मुख्तार अंसारी ने बृजेश और त्रिभुवन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने बृजेश सिंह को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। वह तभी से लगातार जेल में थे। वहीं हाईकोर्ट में बृजेश के वकील की ओर से तर्क दिया गया कि उन्हें रंजिशन फंसाया गया है।
मुख्तार के वकील ने जमानत का विरोध किया
आपको बता दें कि जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान मुख्तार अंसारी पक्ष के वकील ने इसका विरोध भी किया। कहा कि बृजेश सिंह (याची) घटना का मुख्य आरोपी है। तत्कालीन विधायत मुख्तार अंसारी पर हमले के दौरान तीन लोगों की मौत भी हुई थी। वहीं हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के आधार पर जमानत मंजूर करते हुए रिहाई का आदेश दिया है।
संबंधित खबरें
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
1 hr agoबिहार के सीवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 7 लोगों की मौत, कई घायल
2 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
3 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
3 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
5 hrs agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
5 hrs agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
5 hrs agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
5 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
5 hrs agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines