Breaking: संयम लोढ़ा का बड़ा बयान, बोले- गहलोत की जगह किसी और को CM बनाने पर निर्दलीय विधायक नहीं देंगे समर्थन

Independent MLA Sanyam Lodha

निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा बोले गहलोत के अलावा किसी और को समर्थन नहीं

जयपुर: राजस्थान की राजनीति में नए सीएम को लेकर हलचल तेज़ हो गयी है। अब निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री के तौर पर हमारा नाम अशोक गहलोत है अगर अशोक गहलोत की जगह किसी और के नाम पर सहमति बनती है तो निर्दलीय विधायक नहीं देंगे समर्थन। बता दें की ऐसे में तो सरकार गिरने का ख़तरा भी मंडरा सकता है।

आपको बता दें कि जयपुर में आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। मुख्यमंत्री आवास पर शाम 7 बजे बैठक होगी। मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन विधायकों की बैठक लेंगे।

यह भी साफ है कि विधायक दल की बैठक में चर्चा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद राजस्थान का मुख्यमंत्री कौन हो इसी विषय पर होगी?

उधर विधायक दल की बैठक के जरिए रायशुमारी या आलाकमान का निर्णय सुनाने की बजाए, हो सकता है कि पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे और राजस्थान के प्रभारी अजय माकन को विधायक दल ये प्रस्ताव पारित कर दे कि कांग्रेस आलाकमान राजस्थान के मुख्यमंत्री के लिए जो भी फैसला करें वो उन्हें मान्य होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ