जोधपुर: राजस्थान जे जोधपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जोधपुर हवाई अड्डे पर बड़ा हादसा होने टल गया है। जानकारी आ रही है कि हवाई अड्डे की पार्किंग के पास डंपिंग केबिन में आग लग गयी थी। जिस पर सीआईएसफ के अधिकारियों व जवानों ने काबू पा लिया है। बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कुछ देर पहले ही यहां से निकले थे।
अभी पढ़ें – मठों और मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने की क़ानूनी लड़ाई, सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई
जानकारी के मुताबिक जोधपुर हवाई अड्डे की पार्किंग के पास बने डंपिंग केबिन में आग लग गयी थी। आग लगने के बाद हल्के पटाखों की आवाज के साथ लपटें उठने लगी। इसके बाद सीआईएसफ के अधिकारियों व जवानों ने आग पर काबू पाया। अधिकारियों ने आग बुझाने के उपकरणों और पानी के पाइप से बौछारें फेंक कर आग बुझाई। डम्पिंग केबिन के पास पार्किंग में कई वाहन खड़े थे। डंपिंग केबिन में विमानों से यात्रियों के यूज्ड खाली पैकेट, बोतले वगैरह रखे जाते हैं।
बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज रविवार को जोधपुर में 512 नई इंदिरा रसोई (इंदिरा किचन) का उद्घाटन करने जोधपुर पहुंचे हैं। राज्य में पहले से 378 इंदिरा रसोई चल रही है। अब इसकी कुल संख्या 870 हो जाएगी।
उल्लेखनीय है कि गहलोत ने 20 अगस्त 2020 को प्रदेश में ‘कोई भूखा ना सोय‘ की संकल्पना को मूर्त रूप देकर 213 नगरीय निकायों में 358 स्थायी रसोइयों के माध्यम से इंदिरा रसोई योजना का शुभारंभ किया था।
अभी पढ़ें – Weather Forecast: इन राज्यों में होगी आफत की बारिश, जानें मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी
बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, नगरीय विकास मंत्री शान्ति धारीवाल और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव गहलोत जोधपुर दौरे पर रहंगे। वे इस दौरान जोधपुर में चल रहे विकास कार्यो की जानकारी लेंगे और जोधपुर में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
14 mins agoमहिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ लड़कियों पर पाबंदी क्यों? रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
51 mins agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
1 hr ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
2 hrs agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई, शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित
2 hrs agoदिवाली पर दिल्ली में जिन ग्रीन पटाखों को SC ने दी मंजूरी, वो कितने हैं सेफ?
2 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
3 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
4 hrs agoगुजरात कांग्रेस में लौट सकते हैं पूर्व CM शंकरसिंह वाघेला, हाईकमान के फैसले का इंतजार
5 hrs ago12 महीने में 3 फैमिली मेंबर्स का मर्डर, नानी की हत्या कर ड्रम में सीमेंट से चुनवाया शव; 4 साल बाद चौंकाने वाला खुलासा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines