हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Breaking: खाटूश्यामजी भगदड़ मामला, तहसीलदार विपुल चौधरी को किया गया बहाल

विज्ञापन
Khatu Shyamji stampede case

जयपुर: खाटूश्यामजी मंदिर के प्रवेश द्वार पर भगदड़ मामले में राजस्थान राजस्व मंडल निबंधक ने तहसीलदार विपुल चौधरी को बहाल करने के आदेश जारी किए हैं। दरअसल 8 अगस्त को राजस्थान के सीकर में खाटूश्याम मंदिर में दुखद हादसा हुआ था। इस दुर्घटना में तीन महिलाओं की मौत हो गई थी, वहीं तीन लोग घायल हो गए थे।

बता दें कि खाटूश्यामजी में भगदड़ के दौरान कार्यव्यवस्थार्थ तहसीलदार विपुल चौधरी को सस्पेंड किया गया था। हाल फिलहाल खाटूश्यामजी भगदड़ प्रकरण की संभागीय आयुक्त स्तर पर जांच की जा रही है।

इसी क्रम में घटना की जांच के लिए अधिकारी जयपुर खाटू पहुचंकर जायजा ले चुके हैं। जांच अधिकारी संभागीय आयुक्त विकास सीताराम भाले ने मामले में कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी , एसपी कुंवर राष्ट्रदीप और मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों से पूछताछ भी की है। साथ ही मौके का जायजा लिया। मिली जानकारी के अनुसार संभागीय आयुक्त ने आसपास के दुकानदारों और कुछ लोगों ने भी घटनाक्रम को भी जाना है।

निरीक्षण के पश्चात संभागीय आयुक्त ने कहा था कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो इसके लिए ठोस कदम उठाए जायेंगे।

undefined

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें