जयपुर: राजस्थान के हाईकोर्ट (Rajasthan highcourt) से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एसएस शिंदे (Chief justice S S Shinde) 1 अगस्त को सेवानिवृत्त हो रहे हैं जिसके चलते केंद्र सरकार ने एक आदेश जारी कर जस्टिस मनिन्द्र मोहन श्रीवास्तव को एक्टिंग चीफ जस्टिस बनाया है। इससे पहले राजस्थान हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस अकील कुरैशी की सेवानिवृत्ति के बाद, जस्टिस मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव ने हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार संभाला था।
बता दें कि 2 अगस्त से जस्टिस मनिन्द्र मोहन श्रीवास्तव राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस होंगे। एक अगस्त को चीफ जस्टिस एसएस शिंदे के सेवानिवृत्त होने के कारण फिर से जस्टिस मनिन्द्र मोहन श्रीवास्तव को 2 अगस्त से राजस्थान हाईकोर्ट का एक्टिंग चीफ जस्टिस बना दिया गया है।
केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 223 के तहत प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति जस्टिस मनिन्द्र मोहन श्रीवास्तव, राजस्थान हाईकोर्ट के सीनियर जज को राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस एसएस शिंदे चीफ जस्टिस, राजस्थान हाईकोर्ट की सेवानिवृत्ति के परिणामस्वरूप 2 अगस्त, 2022 से चीफ जस्टिस कार्यालय के कर्तव्यों का पालन करने के लिए नियुक्त करते हैं।
संबंधित खबरें
चुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
7 mins agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
37 mins agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
39 mins agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
44 mins agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
46 mins agoझारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
1 hr agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
2 hrs agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
2 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
2 hrs ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines