Nirmal Pareek
Read More
---विज्ञापन---
अजमेर: राजस्थान की तीर्थ नगरी कहे जाने वाले पुष्कर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। अजमेर के बूढ़ा पुष्कर के रिसॉर्ट जॉलीवुड में अमेरिका की तर्ज पर ‘जेंडर रिवील पार्टी’ का गुपचुप आयोजन हुआ। यह पार्टी सांकेतिक तौर पर भ्रूण का लिंग बताने को लेकर होती है। इस पार्टी में सांकेतिक भाषा में नीला रंग का मतलब लड़का और गुलाबी रंग मतलब लड़की होता है। इसका आयोजन एक इवेंट कंपनी ने किया था।
जानकारी के अनुसार बूढ़ा पुष्कर में इस तरह की पार्टी का आयोजन हुआ। वीडियो रविवार का बताया जा रहा है। मामले को लेकर अभी तक पुलिस ने कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। रिसोर्ट के मालिक ने इस तरह की मंशा के साथ किसी भी कार्यक्रम को लेकर मना किया है, जिसमें पार्टी हुई थी। मालिक का कहना है कि सिर्फ झूठी खबर फैलाई जा रही है।
इस पार्टी में पति-पत्नी एक दूसरे को संकेतिक रूप में बताते हैं कि लड़का होगा या लड़की। इससे पहले वे भ्रूण लिंग जांच करवा लेते हैं। इसमें पति या पत्नी दोनों में एक को यह जानकारी होती है कि भ्रूण लड़का है या लड़की। इस तरह का चलन अमेरिका सहित कई अन्य देशों में है। बूढ़ा पुष्कर का यह रिसॉर्ट और इवेंट कंपनी ट्रोलर्स के निशाने पर है।
बता दें कि भारत के कानून के अनुसार गर्भ में लड़का है या लड़की? यह बताना अपराध है और इसका उल्लंघन करने पर 10 साल तक की सजा हो सकती है। फिर भी इन सबके जिम्मेदारों को इस पार्टी की न तो खबर हुई न रिसॉर्ट ने इसकी सूचना पुलिस या पीसीपीएनडीटी सेल को दी। लेकिन इस तरह की पार्टी के आयोजन को लेकर प्रशासन की बड़ी लापरवाही भी सामने आयी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।