अजमेर: राजस्थान से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना 7 और 8 सितंबर को राजस्थान दौरे पर रहेंगी। शेख हसीना 7 सिंतबर को जयपुर और 8 सिंतबर को अजमेर के दौरे पर रहेंगी और अजमेर में सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह पर जियारत करेंगी। शेख हसीना की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बांग्लादेश के डिप्टी चीफ प्रोटोकॉल कल से राजस्थान दौरे पर रहेंगे।
जानकारी के मुताबिक बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की सुरक्षा जांच के पुख्ता इंतज़ाम करने के लिए डिप्टी चीफ प्रोटोकॉल कल 31 अगस्त जयपुर पहुंचेंगे। डिप्टी चीफ प्रोटोकॉल यहां 2 दिन रहेंगे और सुरक्षा से संबंधित सभी इंतज़ाम करेंगे। इसके लिए अजमेर का स्थानीय प्रशासन भी यात्रा की तैयारियों में जुट गया है।
बता दें कि शेख हसीना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 1320 मेगावाट मैत्री सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट को संयुक्त रूप से लॉन्च करेगी। शेख हसीना के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। बांग्लादेश में पीएम के पद पर रहते हुए वह तीसरी बार यहां आ रहीं हैं।
अभी पढ़ें – वडोदरा में गणेश जुलूस के दौरान पथराव से सांप्रदायिक तनाव, 13 हिरासत में
वहीं, प्रधानमंत्री शेख हसीना की यात्रा से पहले बांग्लादेश हाई कमीशन के उच्चायुक्त मोहम्मद इमरान प्रतिनिधिमंडल के साथ शुक्रवार को अजमेर पहुंचे थे। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने दरगाह कमेटी के दफ्तर में अजमेर कलेक्टर अंशदीप और एसपी चुनाराम जाट से पीएम शेख हसीना की यात्रा को लेकर चर्चा की थी।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
हिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
4 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
5 hrs agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
5 hrs agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
7 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
7 hrs agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
8 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
8 hrs agoदिल्ली के कहां 7 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी चेक करें अपना एरिया
10 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
11 hrs agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines