नई दिल्ली: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक और झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र में ‘असली’ शिवसेना एकनाथ शिंदे की है या उद्धव ठाकरे की, यह तय करने के लिए चुनाव आयोग की कार्यवाही पर कोई रोक नहीं होगी। इस फैसले को सीएम एकनाथ शिंदे के खेमे की बड़ी जीत के तौर पर देखा जा रहा है।
न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की एक पीठ शिवसेना में दरार के संबंध में याचिका पर सुनवाई कर रही थी। बता दें कि महाराष्ट्र की पार्टी शिवसेना में दो गुट हैं। एक गुट के नेता एकनाथ शिंदे हैं जो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं जबकि दूसरे गुट के नेता उद्धव ठाकरे हैं।
अभी पढ़ें – Auraiya News: 10वीं के छात्र की मौत पर जमकर बवाल, भीड़ ने फूंकी पुलिस की गाड़ी, देखें Video
अभी पढ़ें – Ghaziabad News: गली में खड़ा था पांच साल का बच्चा, सिर पर भरभराकर गिरी छत, अस्पताल में दम तोड़ा
उद्धव ठाकरे गुट की ओर से दायर याचिका में चुनाव आयोग को असली शिवसेना और पार्टी के चुनाव चिह्न पर शिंदे के नेतृत्व वाले गुट के दावे पर निर्णय लेने से रोकने की मांग की गई थी। बता दें कि इस साल जून में एकनाथ शिंदे और 39 अन्य विधायकों ने महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बगावत कर दी थी, जिसके बाद महा विकास अघाड़ी सरकार गिर गई थी। 30 जून को शिंदे ने भाजपा के समर्थन से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
23 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने ठाकरे और शिंदे के नेतृत्व वाले गुटों की ओर से दायर याचिकाओं को पांच न्यायाधीशों की पीठ के पास भेजा था, जिसमें दलबदल, विलय और अयोग्यता से संबंधित कई संवैधानिक प्रश्न उठाए गए थे। याचिका में भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) से शिंदे गुट की याचिका पर कोई आदेश पारित नहीं करने की मांग की गई थी।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 hr agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
2 hrs agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
4 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
4 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
5 hrs agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
6 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
14 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
15 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines