Halla Bol Rally: कांग्रेस के नए अध्यक्ष के लिए होने वाले चुनाव को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा बयान दिया है। CM गहलोत ने पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र को लेकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी में अमित शाह और राजनाथ सिंह कब अध्यक्ष बन जाते हैं और कब वापस हट जाते हैं किसी को पता ही नहीं चलता है।
मुख्यमंत्री गहलोत ने विरोधियों को जवाब देते हुए कहा कि सोनिया गांधी और सीताराम केसरी मतदान से अध्यक्ष बने थे, क्या कभी बीजेपी में चुनाव होते हुए किसी ने सुना है। सीएम ने कहा कि भाजपा में चुनाव नहीं होते, क्योंकि उसके नेता फासीवादी हैं जो केवल लोकतंत्र का मुखौटा पहनते हैं। वहीं हाल में बीजेपी संसदीय बोर्ड से शिवराज और नितिन गडकरी की छुट्टी होने पर भी गहलोत ने निशाना साधा. गहलोत ने कहा कि बीजेपी में कब चुनाव हुए थे किसी को नहीं पता है.
गहलोत ने दिल्ली में कहा कि कांग्रेस सालों से चली आ रही चुनावी प्रक्रिया को अपनाती है और उसी प्रक्रिया के तहत ही नरसिम्हाराव और सीताराम केसरी के वक्त में चुनाव करवाए गए थे। वहीं गहलोत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि सोनिया गांधी चुनाव से ही अध्यक्ष बनकर आई थी लेकिन जेपी नड्डा कब अध्यक्ष बन जाते हैं किसी को पता नहीं चलता है।
रविवार को यहां रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली कांग्रेस की महंगाई पर हल्ला बोल रैली में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे गहलोत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात की। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस में चुनाव नरसिम्हा राव और सीताराम केसरी के भी समय हुए थे और जब सोनिया गांधी अध्यक्ष बनीं तब भी चुनाव हुए थे। लेकिन क्या आपने कभी भाजपा में चुनाव होते हुए सुना है?
संबंधित खबरें
सरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
39 mins agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
51 mins ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
1 hr agoजंतर-मंतर पर अब नहीं कर पाएंगे धरना या प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
1 hr agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
2 hrs agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
2 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
2 hrs agoदिल्ली-NCR में अचानक क्यों बरसे बादल? IMD की सेटेलाइट तस्वीर से खुला राज
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
4 hrs agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines