लोग जिस तरह घरों से कूड़े को करते हैं बाहर, वैसे ही आगामी एमसीडी चुनावों में भाजपा होगी दिल्ली से बाहर: आतिशी
Edited By Yashodhan Sharma

आतिशी
Edited By Yashodhan Sharma

आतिशी
नई दिल्ली: गाजीपुर कूड़े का पहाड़ देखने पहुंचे दिल्लीवासियों को भाजपा की दिल्ली पुलिस ने जबरन बैरिकेड लगाकर रोक दिया। इसके बाद विधायक आतिशी के नेतृत्व में आम जनता ने जमकर प्रदर्शन किया। विधायक आतिशी ने कहा कि जिस तरह लोग घरों से कूड़े को बाहर करते हैं, ठीक वैसे ही आगामी एमसीडी चुनावों में भाजपा को दिल्ली से बाहर कर देंगे।
भाजपा की दिल्ली पुलिस को लगता है कि वह बैरिकेड लगाकर दिल्ली वालों को कूड़े का पहाड़ देखने से रोक देंगे। यह पहाड़ तो 2 किलोमीटर दूर से दिख रहा है। दिल्ली में कूड़े के पहाड़ तब दिखना बंद होंगे जब भारतीय जनता पार्टी दिल्ली को कूड़ा कूड़ा करना बंद करेगी।
आम आदमी पार्टी ने आज से दिल्ली में भाजपा के कूड़ा- कूड़ा चमत्कार के खिलाफ 14 सितंबर से 14 अक्टूबर तक प्रदेशव्यापी कूड़ा विरोधी अभियान शुरू कर दिया है। इसके पहले चरण में तीन दिन का “भाजपा का चमत्कार देखो, कूड़े का पहाड़ देखो” अभियान चलाया गया। इसमें 14 सितंबर को गाज़ीपुर लैंडफिल साइट पर दिल्ली के लोगों को विधायक आतिशी के नेतृत्व में कूड़े का पहाड़ दिखाने ले जाया गया।
लेकिन गाज़ीपुर लैंडफिल साइट पहुंचने से पहले ही दिल्ली पुलिस ने लोगों को बैरिकेड रोक दिया। जिसके बाद लोगों ने विधायक आतिशी के नेतृत्व में जमकर प्रदर्शन किया। अब 15 सितंबर को ओखला और 16 सितंबर को भलस्वा लैंडफिल साइट दिखाए जाएंगे। इससे की दिल्ली वासी समझ सकें कि वहां आसपास के लोग कैसे ज़िंदगी जी रहे हैं। क्योंकि वहां भी आबादी रहती है। वहां जब आग लगती है तो कैसे हालात बन जाते है।

इस दौरान विधायक आतिशी ने कहा कि कूड़े का पहाड़ जैसे ही दिख जाए तो पता चल जाता है कि दिल्ली आ गई। यह दिल्ली वालों के लिए शर्म की बात है। आज यह समझ नहीं आ रहा है कि पुलिस हमें क्यों रोक रही है। यह पहाड़ तो 2 किलोमीटर दूर से दिख रहा है। अगर आप हमें पास आने से रोकेंगे तो क्या वह दिखना बंद हो जाएगा।
कूड़े का पहाड़ तब दिखना बंद होगा जब भारतीय जनता पार्टी दिल्ली को कूड़ा कूड़ा करना बंद करेगी। यहां पर सभी अधिकारी खड़े हैं तो क्या यहां से कूड़े का पहाड़ नहीं दिख रहा है। दिल्ली वाले उस पहाड़ को देखना चाहते हैं कि किस तरह से 15 साल में भाजपा ने एमसीडी में कूड़ा-कूड़ा कर दिया है। पुलिस को लगता है कि वह बैरिकेड लगाकर दिल्ली वालों को कूड़े का पहाड़ देखने से रोक देंगे।
आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने कहा कि वर्तमान गति से निस्तारण हुआ से तो इन कूड़े के पहाड़ों को साफ़ करने में 200 साल लग जाएंगे। अगर कूड़ा आना बंद हो जाए तब भी 27 साल लग जायेंगे। इसलिए हम कल से भाजपा की इस कूड़े की देन और उनके 15 सालों के चमत्कार की सच्चाई दिखाने के लिए दिल्ली की जनता को कूड़े के पहाड़ों पर आने का न्योता दे रहे हैं। हम कल गाज़ीपुर की लैंडफिल साईट पर जायेंगे।
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता आतिशी ने कहा कि परिसीमनपर जनता के ऑब्जेक्शन के लिए बोला है। क्योंकि स्टेट इलेक्शन कमीशन ने कहा है कि परिसीमन के लिए अपना फीडबैक दें। हम भी अपना फीडबैक देंगे कि परिसीमन समान तरीके से होना चाहिए। एक वार्ड में 80 हजार और दूसरे वार्ड में 40 हजार लोग होंगे। जबकि विकास कार्यों के लिए पैसा सभी वार्डों को सामान मिलता है। इससे जहां पर 80 हजार लोग होंगे, उनको नुकसान होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: