नई दिल्ली: मणिपुर में जनता दल यूनाइटेड के छह में पांच विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद बिहार की राजनीति गर्मा गई है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने कहा है कि आप (भाजपा) तो धन-बल का प्रयोग कर रहे हैं। महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में आपने क्या किया, ये देश देख रहा है। वो हमारी चिंता छोड़ दे और खुद की चिंता करे। 2024 में जुमलेबाज विदा होंगे।
हमारे प्रत्याशियों ने भाजपा प्रत्याशियों को हराया था: ललन सिंह
ललन सिंह ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में हमारे विधायकों ने भाजपा को हराकर जीत दर्ज की थी। उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में हमारी पार्टी ने 7 सीटों पर जीत दर्ज की थी और मणिपुर में जदयू के छह प्रत्याशियों ने भाजपा के प्रत्याशियों को हराकर जीत दर्ज की थी। उन्होंने कहा कि मणिपुर में जदयू के विधायकों को तोड़ने के लिए धन-बल का प्रयोग हुआ है।
अभी पढ़ें – आज से शुरू होगी 30वीं दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता
पीएम मोदी भ्रष्टाचार और सदाचार की परिभाषा बदल रहे हैं: ललन सिंह
ललन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार और सदाचार का परिभाषा बदल रहे हैं। उन्होंने कहा कि धनबल का प्रयोग प्रधानमंत्री कर रहे हैं तो वह सदाचार है, विपक्षी पार्टी अगर एक मंच पर आ रही है तो भ्रष्टाचार है। उन्होंने का कि जितने भी दागी लोग अगर बीजेपी में चले जाएं तो वह साफ-सुथरे और धुले हुए हो जाते हैं। ललन सिंह ने कहा कि भाजपा चाहे जदयू को रोकने की कितनी भी कोशिश कर ले, हमारी पार्टी 2023 में राष्ट्रीय पार्टी बनेगी।
ललन सिंह बोले- भाजपा हमारी चिंता छोड़ दे
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि भाजपा हमारी पार्टी की चिंता छोड़ दे। भाजपा अपनी चिंता करे, 2024 में जुमलेबाज देश से विदा हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए थर्ड फ्रंट बनाने की कोई जरूरत नहीं है। जदयू का यह प्रयास है कि सभी दलों को एक मंच पर लाया जाए और एक साथ मिलकर बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ा जाए।
अभी पढ़ें – ममेरी बहन की फुफेरे भाई से करा दी शादी, तीन घंटे बाद ही दुल्हन की हो गई मौत
2024 को लेकर भाजपा में बौखलाहट है: ललन सिंह
ललन सिंह ने कहा कि भाजपा ने मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद दिल्ली और झारखंड में सरकार गिराने के प्रयासों में जुटी हुई है, जिसका असर पूरे देश में दिख रहा है। ललन सिंह ने कहा कि भाजपा बिहार में भी ऐसी कोशिश कर रही थी लेकिन यहां ऐसा नहीं हो सका। भाजपा के इस प्रयास से चलता है कि 2024 को लेकर उनकी पार्टी में बौखलाहट है और वे घबराए हुए हैं।
हम लगातार बोल रहे थे कि भाजपा हमारी पार्टी को बर्बाद कर रही है: उपेंद्र कुशवाहा
उधर, जदयू के राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हम लगातार कह रहे हैं कि BJP हमारी पार्टी को बर्बाद करने में पहले से लगी हुई है। NDA में रहते हुए हम यह महसूस करते थे और आज यह बात साबित हो रही है। कुशवाहा ने कहा कि BJP का ये रवैया पुराना है, वे बिहार में कुछ नहीं कर पाएंगे। वे पहले से रोज नीतीश कुमार को डैमेज करने की कोशिश कर रहे थे। विपक्ष की एकता को बनाने में नीतीश कुमार का बड़ा रोल है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
दिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
6 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
7 hrs agoजंतर-मंतर इलाके में बंद रहेगा इंटरनेट, एयरटेल-Jio और MTNL को दिए निर्देश
10 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
10 hrs agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
10 hrs agoCJP प्रदर्शन के चलते दिल्ली में अलर्ट! CP में कल दुकानें-रेस्टोरेंट बंद
11 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
12 hrs agoअनुमति नहीं मिलने पर भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी CJP, दीपके का ऐलान
12 hrs agoदिल्ली में कल स्कूलों में चलेंगी ऑनलाइन क्लास, कॉलेजों में परीक्षा स्थगित
12 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines