पटना: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा है कि भाजपा ने नीतीश कुमार को एक-दो बार नहीं बल्कि पांच बार मुख्यमंत्री बनाया लेकिन नीतीश कुमार ने हमारी पार्टी को धोखा दे दिया। बता दें कि बिहार भाजपा आज नीतीश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। बिहार में ताजा राजनीतिक हालातों को लेकर भाजपा ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी आयोजन किया जिसमें बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने एक के बाद एक नीतीश कुमार पर कई आरोप लगाए।
17 साल के संबंध को नीतीश कुमार ने एक झटके में तोड़ दिया: मोदी
सुशील मोदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राष्ट्रीय जनता दल ने नीतीश कुमार को दो बार जबकि हमलोगों ने उन्हें पांच बार मुख्यमंत्री बनाया। 17 साल का हमारा संबंध था लेकिन दो बार इस संबंध को नीतीश कुमार ने एक झटके में तोड़ दिया। सुशील मोदी ने कहा कि भाजपा ने आजतक कभी किसी को धोखा नहीं दिया है।
सुशील मोदी ने कहा कि आरसीपी पर नीतीश सरकार झूठ बोल रही है। सुशील मोदी ने कहा कि ये जो विश्वासघात है ये सिर्फ बिहार की जनता के साथ नहीं है। 2020 में वोट नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मिला, नरेंद्र मोदी ने एक दिन में तीन-तीन चार-चार रैलियां की। 2020 का जनादेश आपके नाम पर नहीं बल्कि नरेंद्र मोदी के नाम पर मिला।
लालूजी ने पलटूराम कहा था, भाजपा ने नहीं कहा था
सुशील मोदी ने कहा कि भाजपा ने कभी नीतीश कुमार को पलटूराम नहीं कहा, बल्कि ये नामकरण लालू यादव ने किया था। उन्होंने कहा कि मैं राजद के लोगों को आगाह करना चाहता हूं कि नीतीश कुमार फिर से कभी भी राजद को भी धोखा दे सकते हैं, इसलिए राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं को पहले से भी अधिक सावधान रहने की जरूरत है।
हमने सहयोगी दल रहते हुए किसी पार्टी को नहीं तोड़ा: सुशील मोदी
भाजपा के राज्यसभा सांसद और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि कहा जा रहा है कि JDU को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। शिवसेना का उदाहरण दिया जा रहा है। शिवसेना हमारा सहयोगी दल थोड़ी था, वो वहां सत्ताधारी दल था। हमने सहयोगी दल रहते हुए किसी पार्टी को नहीं तोड़ा। आपको हम तोड़ भी देते तो सरकार कैसे बनती? मोदी ने कहा कि ये सफेद झूठ कि आर.सी.पी. सिंह को बिना पूछे केंद्र में मंत्री बना दिया गया। अगर बिना पूछे मंत्री बना दिया गया तो 1.5 साल तक वे मंत्री कैसे बने रहे, आप (नीतीश) इतने ताकतवर थे कि एक दिन में उनको हटवा सकते थे।
शाहनवाज ने भी नीतीश कुमार पर साधा निशाना
इससे पहले बिहार के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। नीतीश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल शाहनवाज ने कहा कि नीतीश जी के साथी अच्छे नहीं हैं। ‘अच्छा सिला दिया हम लोगों के प्यार का’ ये तो बड़ी गलत बात है। जब भी मिले कभी आभास नहीं हुआ कि वे छोड़ कर जाएंगे। लोकसभा के चुनाव में 40 सीट भाजपा जीतेगी।
संबंधित खबरें
दिल्ली दंगे 2020 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग वाली 15 याचिकाएं खारिज
1 hr agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! AQI 187 पर पहुंचा; NCR में हालात और भी बदतर
1 hr agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा, जानें 73000 पेज की चार्जशीट में क्या-क्या
2 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; औसत रेट पहुंचा 9980 रुपये प्रति वर्ग फुट के पार
4 hrs ago'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप पर DCP बोले-महिला स्टाफ साथ था
13 hrs agoUP चुनाव से पहले सीट शेयरिंग पर पेंच, कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
14 hrs ago'नेतृत्व के फैसले का सम्मान करना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी', कोयल मल्लिक को राज्यसभा की टिकट मिलने पर अग्निमित्रा पॉल का बड़ा बयान
15 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
15 hrs agoजनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी
16 hrs agoसीएम धामी ने की जनहित से जुड़ी चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines