---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

BJP On Nitish: सुशील मोदी बोले- BJP ने नीतीश कुमार को 5 बार CM बनाया, आप ने उस पार्टी को धोखा दे दिया

पटना: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा है कि भाजपा ने नीतीश कुमार को एक-दो बार नहीं बल्कि पांच बार मुख्यमंत्री बनाया लेकिन नीतीश कुमार ने हमारी पार्टी को धोखा दे दिया। बता दें कि बिहार भाजपा आज नीतीश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। बिहार में ताजा राजनीतिक हालातों […]

---खबर नीचे जारी है---

पटना: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा है कि भाजपा ने नीतीश कुमार को एक-दो बार नहीं बल्कि पांच बार मुख्यमंत्री बनाया लेकिन नीतीश कुमार ने हमारी पार्टी को धोखा दे दिया। बता दें कि बिहार भाजपा आज नीतीश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। बिहार में ताजा राजनीतिक हालातों को लेकर भाजपा ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी आयोजन किया जिसमें बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने एक के बाद एक नीतीश कुमार पर कई आरोप लगाए।

17 साल के संबंध को नीतीश कुमार ने एक झटके में तोड़ दिया: मोदी

सुशील मोदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राष्ट्रीय जनता दल ने नीतीश कुमार को दो बार जबकि हमलोगों ने उन्हें पांच बार मुख्यमंत्री बनाया। 17 साल का हमारा संबंध था लेकिन दो बार इस संबंध को नीतीश कुमार ने एक झटके में तोड़ दिया। सुशील मोदी ने कहा कि भाजपा ने आजतक कभी किसी को धोखा नहीं दिया है।

---खबर नीचे जारी है---

सुशील मोदी ने कहा कि आरसीपी पर नीतीश सरकार झूठ बोल रही है। सुशील मोदी ने कहा कि ये जो विश्वासघात है ये सिर्फ बिहार की जनता के साथ नहीं है। 2020 में वोट नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मिला, नरेंद्र मोदी ने एक दिन में तीन-तीन चार-चार रैलियां की। 2020 का जनादेश आपके नाम पर नहीं बल्कि नरेंद्र मोदी के नाम पर मिला।

लालूजी ने पलटूराम कहा था, भाजपा ने नहीं कहा था

सुशील मोदी ने कहा कि भाजपा ने कभी नीतीश कुमार को पलटूराम नहीं कहा, बल्कि ये नामकरण लालू यादव ने किया था। उन्होंने कहा कि मैं राजद के लोगों को आगाह करना चाहता हूं कि नीतीश कुमार फिर से कभी भी राजद को भी धोखा दे सकते हैं, इसलिए राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं को पहले से भी अधिक सावधान रहने की जरूरत है।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

हमने सहयोगी दल रहते हुए किसी पार्टी को नहीं तोड़ा: सुशील मोदी

भाजपा के राज्यसभा सांसद और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि कहा जा रहा है कि JDU को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। शिवसेना का उदाहरण दिया जा रहा है। शिवसेना हमारा सहयोगी दल थोड़ी था, वो वहां सत्ताधारी दल था। हमने सहयोगी दल रहते हुए किसी पार्टी को नहीं तोड़ा। आपको हम तोड़ भी देते तो सरकार कैसे बनती? मोदी ने कहा कि ये सफेद झूठ कि आर.सी.पी. सिंह को बिना पूछे केंद्र में मंत्री बना दिया गया। अगर बिना पूछे मंत्री बना दिया गया तो 1.5 साल तक वे मंत्री कैसे बने रहे, आप (नीतीश) इतने ताकतवर थे कि एक दिन में उनको हटवा सकते थे।

शाहनवाज ने भी नीतीश कुमार पर साधा निशाना

इससे पहले बिहार के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। नीतीश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल शाहनवाज ने कहा कि नीतीश जी के साथी अच्छे नहीं हैं। ‘अच्छा सिला दिया हम लोगों के प्यार का’ ये तो बड़ी गलत बात है। जब भी मिले कभी आभास नहीं हुआ कि वे छोड़ कर जाएंगे। लोकसभा के चुनाव में 40 सीट भाजपा जीतेगी।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Aug 10, 2022 01:54 PM
End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola