LOK SABHA ELECTION 2024: लोक सभा चुनाव के साथ ही देश और प्रदेश की सियासत गर्म होती जा रही है। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी में जुबानी जंग तेज होती जा रही है। प्रयागराज में हिंसा के आरोपी जावेद पंप के साथ तस्वीर सामने आई है। जिसे लेकर भाजपा हमलावर हो गई है। जावेद पंप तीन दिन पहले ही देवरिया जेल से जमानत पर छूटकर आया है। माना जा रहा है कि जावेद पंप समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकता है। जेल में उसके बंद होने के दौरान यह चर्चा भी चली थी कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव उससे मिलने गए थे।
अटाला में हुई थी हिंसा
10 जून 2022 को प्रयागराज के अटाला में हुई हिंसा में जावेद पंप मुख्य आरोपी है। हिंसा के बाद यूपी सरकार की तरफ से बुलडोजर लगाकर प्रयागराज के करेली स्थित उसके मकान को ढहा दिया था। इसके बाद उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था। इस हिंसा के दौरान पूरे शहर में अफरा-तफरी फैल गई थी और शहर में डर का माहौल बन गया था। भाजपा के नेता आरोप लगाते हैं कि जावेद पंप का सपा से पुराना नाता है।
भाजपा ने साधा निशाना
जावेद पंप के सपा प्रमुख के साथ वायरल हो रहे तस्वीर को लेकर भाजपा ने निशाना साधा है। भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा है कि यह सपा का असली चरित्र है, सपा बिना दंगाइयों के सहयोग के एक कदम भी आगे नहीं बढ़ सकती। दूसरी तरफ सपा के नेता ओमप्रकाश यादव का कहना है कि अदालत से जबतक दोषी नहीं ठहरा दिया जाता तब तक ऐसे आरोप नहीं लगाना चाहिए। अदालत के निर्णय इंतजार किए बिना किसी का घर गिरा देना कहां का न्याय है।
संबंधित खबरें
सीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
5 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
5 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
6 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
6 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
6 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
7 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
9 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
9 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
9 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines