जावेद पंप कौन, जिसकी अखिलेश यादव संग तस्वीर वायरल, सियासी गलियारों में हलचल क्यों?

प्रयागराज हिंसा के आरोपी जावेद पंप का घर बुलडोजर से गिरा दिया गया था। वह देवरिया जेल में बंद था। जमानत पर तीन दिन पहले छूटकर आया है। जिसके बाद उसकी तस्वीर अखिलेश यादव के साथ वायरल हो रही है। इसे लेकर भाजपा और सपा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।

javed pump

प्रयागराज हिंसा के आरोपी के साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव।

LOK SABHA ELECTION 2024: लोक सभा चुनाव के साथ ही देश और प्रदेश की सियासत गर्म होती जा रही है। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी में जुबानी जंग तेज होती जा रही है। प्रयागराज में हिंसा के आरोपी जावेद पंप के साथ तस्वीर सामने आई है। जिसे लेकर भाजपा हमलावर हो गई है। जावेद पंप तीन दिन पहले ही देवरिया जेल से जमानत पर छूटकर आया है। माना जा रहा है कि जावेद पंप समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकता है। जेल में उसके बंद होने के दौरान यह चर्चा भी चली थी कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव उससे मिलने गए थे।

विज्ञापन

अटाला में हुई थी हिंसा
10 जून 2022 को प्रयागराज के अटाला में हुई हिंसा में जावेद पंप मुख्य आरोपी है। हिंसा के बाद यूपी सरकार की तरफ से बुलडोजर लगाकर प्रयागराज के करेली स्थित उसके मकान को ढहा दिया था। इसके बाद उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था। इस हिंसा के दौरान पूरे शहर में अफरा-तफरी फैल गई थी और शहर में डर का माहौल बन गया था। भाजपा के नेता आरोप लगाते हैं कि जावेद पंप का सपा से पुराना नाता है।

विज्ञापन

भाजपा ने साधा निशाना
जावेद पंप के सपा प्रमुख के साथ वायरल हो रहे तस्वीर को लेकर भाजपा ने निशाना साधा है। भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा है कि यह सपा का असली चरित्र है, सपा बिना दंगाइयों के सहयोग के एक कदम भी आगे नहीं बढ़ सकती। दूसरी तरफ सपा के नेता ओमप्रकाश यादव का कहना है कि अदालत से जबतक दोषी नहीं ठहरा दिया जाता तब तक ऐसे आरोप नहीं लगाना चाहिए। अदालत के निर्णय इंतजार किए बिना किसी का घर गिरा देना कहां का न्याय है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ