नई दिल्ली: हैदराबाद पुलिस ने मुनव्वर फारूकी के शो को बाधित करने की धमकी देने वाले बीजेपी विधायक टी राजा सिंह को हिरासत में लिया है। बता दें कि स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का शनिवार को हैदराबाद में शो होना है।
प्रशासन की ओर से फारूकी के शो को अनुमति मिलने पर टी राजा सिंह ने धमकी दी थी कि वे फारूकी के शो को बाधित करेंगे। इस धमकी के बाद ही उन्हें हिरासत में लिया गया है। इस बीच फारूकी के प्रशंसकों ने ट्विटर पर विधायक के खिलाफ कार्रवाई के लिए तेलंगाना पुलिस की सराहना की है।
सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया वीडियो
टी राजा सिंह को हिरासत में लिए जाने के बाद उनके सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया जिसमें कहा गया है कि टीआरएस सरकार पूरी तरह से हिंदू विरोधी पार्टी बन गई है। अब टीआरएस सरकार और तेलंगाना पुलिस मुनव्वर फारूकी के शो के दौरान किसी भी गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार होगी।
पुलिस ने कहा- ऐहतियातन हिरासत में लिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिरासत की पुष्टि करते हुए एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि विधायक शुक्रवार सुबह शो के आयोजन स्थल पर जाने की कोशिश कर रहे थे, तब उन्हें एहतियातन हिरासत में ले लिया गया। यह गिरफ्तारी नहीं है। क्या विधायक को कार्यक्रम खत्म होने तक हिरासत में रखा जाएगा, सवाल के जवाब में सीनियर अधिकारी ने कहा कि ये आगे की चीजों पर निर्भर करेगा। फिलहाल कुछ नहीं कह सकते हैं।
विरोध के बाद 9 जनवरी को शो हुआ था रद्द
बता दें कि इससे पहले इसी साल 9 जनवरी को हैदराबाद में फारूकी के शो का आयोजन किया गया था जिसका टी राजा सिंह ने खुलकर विरोध किया था। विधायक के विरोध के बाद शो को रद्द कर दिया गया था। हालांकि उस वक्त शो रद्द होने के पीछे कोरोना का हवाला दिया गया था। अब 20 अगस्त को हैदराबाद में फारूकी का शो ‘डोंगरी टू नोव्हेयर’ होना है।
टी राजा सिंह ने फारूकी पर लगाया ये आरोप
फारूकी के शो को लेकर टी राजा सिंह ने कहा कि मैं इस शो के खिलाफ हूं। उसने मेरे देवी-देवताओं का अपमान किया है और हमसे क्या करने की अपेक्षा की जाती है? हम पुलिस से अनुरोध करते हैं कि इस शो को रद्द कर दें और शहर की शांति और सद्भाव को भंग न होने दें। मुसलमानों से अनुरोध है कि हमारे साथ जुड़ें और फारूकी के शो का विरोध करें।
संबंधित खबरें
मोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
13 mins agoअभिषेक बनर्जी के घर पर आधी रात को हमला, बोले- '7वीं बार जान लेने की कोशिश'
22 mins agoसुप्रीम कोर्ट के फैसले से हिमाचल को मिलेगी 55 करोड़ मिलियन यूनिट बिजली
23 mins agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
1 hr agoCM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
1 hr agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
1 hr agoमां पर मारपीट का आरोप, दादा-दादी संग रहना चाहता है किशोर
1 hr agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
2 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
2 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines