---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

बीड में आदिवासी महिला को किया न्यूड; भाजपा विधायक की पत्नी समेत 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

BJP MLA Suresh Dhas Wife Booked In Atrocity Case: बीड के आष्टी पुलिस थाने में भाजपा विधायक सुरेश धस की पत्नी प्राजक्ता सुरेश धस के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया गया है।

---खबर नीचे जारी है---

BJP MLA Suresh Dhas Wife Booked In Atrocity Case: महाराष्ट्र के बीड जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। भाजपा विधायक सुरेश धस की पत्नी समेत 3 लोगों के ऊपर एट्रोसिटी (अत्याचार) का मामला दर्ज किया गया है। विधायक की पत्नी पर आदिवासी महिला को न्यूड करने का आरोप है।

मामले में बीड के आष्टी पुलिस थाने में भाजपा विधायक सुरेश धस की पत्नी प्राजक्ता सुरेश धस, राहुल जगदाले और रघु पवार के खिलाफ IPC की धारा 354, 354 B, 323, 504, 506, 354 A, 34, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पीड़ित आदिवासी महिला का आरोप है कि विधायक की पत्नी उनकी पुस्तैनी जमीन को अपने गुंडों की मदद से हड़पना चाहती हैं। पूरा मामला पिछले रविवार का है।ष आरोप है कि 15 अक्टूबर को आदिवासी महिला अपने परिवार वालों के साथ, अपने खेत से बैलगाड़ी के जरिए जानवरों के लिए चारा लाने गई थी। महिला के साथ उसके पति और बहू भी थे।

खेत में पहुंचने के बाद पति और बहू थोड़ी दूर चले गए, जबकि पीड़ित महिला जानवरों के लिए खेत में चारा भरने लगी। तभी आरोपी राहुल जगदाले, रघु पवार आये और उससे मारपीट करने लगे। महिला ने खुद को बचाने की कोशिश की। इसी दौरान आरोपियों ने महिला के कपड़े खींचकर उतार दिए और उसे न्यूड कर दिया।

---खबर नीचे जारी है---

निर्वस्त्र हालत में महिला ने किया पीछा

इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दोनों आरोपी बाइक पर बैठकर भागते दिखते रहे हैं, जबकि निर्वस्त्र हालात में आदिवासी महिला दोनों आरोपियों का पीछा करती दिख रही है। इस पूरे मामले में विधायक का कहना है कि पूरा मामला झूठा है, जल्द ही इस पर विस्तार से बात करेंगे।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Oct 22, 2023 12:32 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola