नई दिल्ली: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के करीबी भाजपा नेता की गुरुवार को गुरुग्राम में एक कपड़ा शोरूम के अंदर पांच अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सदर बाजार इलाके की है जब भाजपा नेता सुखबीर खटाना उर्फ सुखी रिठौज गांव के रहने वाले अपने दोस्त के साथ शोरूम गए थे।
अभी पढ़ें – Gujarat Road Accident: अंबाजी में दर्शन करने जा रहे 13 लोगों को कार सवार ने कुचला, 6 की मौत, 7 घायल
गोली लगने से सोहना मार्केट कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष सुखबीर खटाना की अस्पताल में मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल खटाना को पास के आरवी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि वे सोहना से जिला परिषद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे।
घटना दोपहर करीब 3.20 बजे की है, जब सुखबीर खटाना अपने दोस्त राजेंद्र के साथ किया कार में गुरुद्वारा रोड स्थित रेमंड शोरूम पहुंचे थे। उन्होंने कार को शोरूम के पास खड़ा किया और खरीदारी के लिए अंदर चले गए।
हथियारबंद हमलावरों की तस्वीरें कपड़े के शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में पांच हमलावर दिख रहे हैं, जिनमें से दो काली टी-शर्ट, एक सफेद चेक शर्ट, दूसरी टोपी और एक लाल शर्ट पहने हुए हैं। घटना की सूचना के बाद डीसीपी (पश्चिम) दीपक सहारन के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने फोरेंसिक साइंस लैब और एक क्राइम सीन टीम की मदद से मौके की जांच की।
खटाना के बेटे ने दर्ज कराई शिकायत
पुलिस ने कहा कि खटाना के बेटे अनुराग ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पिता के बहनोई चमन ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। चमन और अन्य के खिलाफ सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 120-बी (आपराधिक साजिश) और आर्म्स एक्ट की धारा 25-54-59 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अभी पढ़ें – INS Vikrant: दो फुटबॉल मैदान जिनती लंबाई-चौड़ाई, 30 एयरक्रॉफ्ट से लैस, देश को आज मिलेगा स्वदेशी विक्रांत
दीपक सहारन ने कहा कि हमने क्राइम यूनिट की टीम समेत विशेष टीमें बनाई हैं जो आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही हैं। अधिकांश आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। खटाना के फेसबुक अकाउंट के मुताबिक, खटाना आरएसएस कार्यकर्ता थे। हत्या से तीन घंटे पहले उसने सोशल मीडिया साइट पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर अपडेट की थी।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
इंडिया ब्लॉक की रैली के खिलाफ 1 नवंबर को BJP का मार्च, 5000 लोग होंगे शामिल
1 hr agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
1 hr ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
1 hr agoमुख्यमंत्री रेखा ने ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के दिवाली बाजार का किया शुभारंभ
2 hrs agoCM रेखा ने किया गोवा निवास का उद्घाटन, बोलीं- दिल्ली है भारत का मिनी इंडिया
2 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
3 hrs agoआसनसोल में अवैध प्रेम संबंध के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या
4 hrs agoED की कोहीनूर ग्रुप के CA समेत चार ठिकानों पर छापेमारी
5 hrs agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
6 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines