हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

लाखों रुपये इन्वेस्टमेंट का मांगा हिसाब तो डंडा मारकर ले ली जान, नगपुर बीजेपी नेता की हत्या में बड़ा खुलासा

विज्ञापन
Sana Khan Murder Case

Sana Khan Murder Case: बीजेपी नेता सना खान हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा लेने का दावा किया है। पुलिस ने सना खान हत्या मामले में सना के पति अमित उर्फ पप्पू साहू नाम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में सना के पति अमित ने हत्या की बात कबलू ली है। फिलहाल पुलिस को एक और व्यक्ति की तलाश है। पुलिस का कहना है कि हत्या के समय अमित के साथ समय एक व्यक्ति और मौजूद था।

पुलिस के मुताबिक कहना है कि महाराष्ट्र की बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा की महामंत्री सना खान और उसके पति अमित साहू पैसों को लेकर विवाद चल रहा था और सिलसिले में सना अमित से मिलने नागपुर से जबलपुर आई। दोनों के बीच पैसे को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान अमित साहू ने सना खान (Sana Khan Murder Case) के सिर पर डंडों से हमला कर दिया और सना खान की मौत हो गई।

इसके बाद अमित ने सना की लाश को छुपाने के लिए जबलपुर से करीब 45 किलोमीटर दूर हिरण नदी में फेंक दिया। अमित साहू के बयान के आधार पर पुलिस उसकी लाश की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

सना की मां मेहरुनिशा के मुताबिक हत्या का ये पूरा मामला पैसों को लेकर है। मेबरुनिशा के मुताबिक अमित के कहने पर सना (Sana Khan Murder Case) ने उसे होटल चलाने के लिए 50 लाख रुपए दिए थे। लेकिन जब सना ने अमित से पैसों के बारे में पूछताछ शुरू की तो वह लगातार ना नकुरूर करने लगा और विवाद बढ़ता गया।

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola