'मैं पार्टी पर बोझ नहीं बनना चाहता...' दूसरी लिस्ट जारी होते ही एक और बड़े नेता ने छोड़ी पार्टी

BJP Leader Rajesh Mishra Left Party After Issued List MP Election

BJP Leader Rajesh Mishra Left Party

BJP Leader Rajesh Mishra Left Party After Issued List MP Election: मध्यप्रदेश में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। चुनाव की घोषणा से पहले भाजपा ने अब उम्मीदवारों की 2 सूची जारी कर दी है। सोमवार रात को जारी हुई दूसरी सूची में 39 उम्मीदवारों के नाम शामिल है। लिस्ट में कुछ नाम अप्रत्याशित है तो कुछ नाम बड़े नाम नदारद है। लिस्ट जारी होने के बाद से ही भाजपा में भगदड़ मची हुई है। दूसरी लिस्ट जारी होने के कुछ घंटे बाद ही भाजपा के बड़े नेता और प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राजेश मिश्र ने इस्तीफा दे दिया। मिश्र ने अपने इस्तीफे में लिखा कि मैं पार्टी पर बोझ नहीं बनना चाहता। भाजपा को अब हम जैसे कार्यकर्ताओं की जरूरत नहीं रही।

लिस्ट में नाम नहीं होने दिया इस्तीफा

बता दें कि राजेश मिश्र इस बार सीधी सीट से चुनाव लड़ने के संभावित उम्मीदवार थे। दूसरी सूची में सीधी से उनकी जगह पार्टी ने रीति पाठक को मैदान में उतारा है। अपना नाम गायब देखकर नाराज राजेश मिश्र ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर सबको चैंका दिया। भाजपा ने सोमवार रात को 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। लिस्ट में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल फग्गन सिंह कुलस्ते,कैलाश विजयवर्गीय जैसे दिग्गजों को चुनावी रण में उतारा है।

इन दिग्गजों को उतारा मैदान में

भाजपा की ओर से जारी की दूसरी सूची में केंद्रीय मंत्रियों के अलावा कई सांसदों को भी टिकट दिया गया है। राकेश सिंह, गणेश सिंह, रीति पाठक और उदय प्रताप सिंह इस लिस्ट में शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर दिमनी से, प्रहलाद पटेल को नरसिंहपुर से, फग्गन सिंह को निवास सीट से उतारा गया है। वहीं कैलाश विजयवर्गीय को पार्टी ने इंदौर-1 से मैदान में उतारा है। बता दें कि पार्टी दिग्गज मंत्रियों और सांसदों को चुनावी रण में उतारकर एंटीइंकबेंसी को कम करना चाहती है।

बता दें कि पार्टी ने एमपी की 230 सीटों में से 78 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इससे पहले पार्टी ने पिछले महीने भी 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ