नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को ‘खेला होबे दिवस’ मनाने की पश्चिम बंगाल सरकार की योजना पर आपत्ति जताते हुए दावा किया कि इसका इस्तेमाल भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने और निशाना बनाने के लिए किया जाएगा।
बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने राज्यपाल ला गणेशन को एक पत्र लिखा, जिसमें दावा किया गया कि बीरभूम के अनुब्रत मंडल की गिरफ्तारी के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार की ओर से ‘खेला होबे दिवस’ मनाया जा रहा है। बता दें कि अनुब्रत मंडल को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने 11 अगस्त को 2020 के मवेशी तस्करी मामले में गिरफ्तार किया था।
मजूमदार ने किया ये भी दावा
मजूमदार ने यह भी कहा कि 16 अगस्त, 1946 कलकत्ता (वर्तमान में कोलकाता) में सांप्रदायिक दंगों में सैंकड़ों लोग मारे गए थे और इस दिन को राष्ट्रीय इतिहास में एक काला दिन के रूप में याद भी किया जाता है।
बता दें कि पिछले साल भी टीएमसी ने 16 अगस्त को खेला होबे दिवस मनाया था। पिछले साल टीएमसी की ओर से कहा गया था कि 1980 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में एक फुटबॉल मैच के दौरान मची भगदड़ में मारे गए 16 लोगों के सम्मान में ‘खेला होबे दिवस’ मनाने का फैसला किया था।
और पढ़िए – Bihar Cabinet Portfolios: CM नीतीश ने अपने पास रखा गृह विभाग, जानें किसके पास कौन सा मंत्रालय
विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने दिया था ‘खेला होबे’ का नारा
बता दें कि 2021 में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी की ओर से ‘खेला होबे’ का नारा दिया गया था। विधानसभा चुनाव में टीएमसी को बड़ी जीत मिली थी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
MP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
20 mins agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
38 mins agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
1 hr agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
1 hr agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
1 hr agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
1 hr agoझारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
2 hrs agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
2 hrs agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
2 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines